एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम के लिए मान गए हैं
By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 04, 2024, 12:47 PM
Devendra Fadnavis will be the CM, now he will have this role in Shinde and Pawar’s government

मुंबई। तय हो गय है कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे। महाराष्ट्र में करीब 11 दिनों से चला आ रहा सीएम के नाम पर सस्पेंश से पर्दा उठ गया है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया है। विधायकों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने एकमत से उनके नाम का समर्थन किया है। 5 दिसंबर को आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे। अब इसके साथ अजीत पवार और एकनाथ शिंदे की सरकार में भूमिका भी स्पष्ट हो गई है।
सुधीर मुनगंटीवार ने रखा देवेंद्र के नाम का प्रस्ताव
बीजेपी विधायक दल की कोर कमेटी की बैठक में सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्तावक रखा और आशीष शेलार और रविंद्र चव्हाण प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी ने की बैठक की अध्यक्षता

बीजेपी विधायक दल की कोर कमेटी की बैठक बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अध्यक्षता की। विधायक दल की बैठक से बीजेपी के सभी विधायकों ने एक साथ कहा कि वे सभी देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं।
एकनाथ शिंदे और अजीत पवार डिप्टी सीएम के रूप में काम करेंगे

सीएम के नाम के साथ ही यह भी तय हो गया कि डिप्टी सीएम के रूप में एकनाथ शिंदे और अजीत पवार सरकार में काम करेंगे। शिंदे डिप्टी सीएम के लिए मान गए हैं। हालांकि विभागों की मांग उनकी मानी गई या नहीं अब भी इस पर पर्दा नहीं उठा है। यह मानकर चला जा रहा है कि शपथ-ग्रहण के बाद विभागों के बंटबारे पर निर्णय हो सकेगा।
यह तर्क रखा जब देवेंद्र डिप्टी सीएम बन सकते हैं तो एकनाथ क्यों नहीं
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रवि राजा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पूरी पार्टी ने इस फैसले का समर्थन किया है। महाराष्ट्र को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की जरूरत है। एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम के तौर पर काम करेंगे। जब देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री होते हुए पिछली सरकार में डिप्टी सीएम का पद महाराष्ट्र की जनता की हित के लिए स्वीकारा था तो एकनाथ शिंदे क्यों नहीं इस पद को स्वीकारेंगे।
यह खबर भी पढ़ें
एकनाथ शिंदे ने छह माह के लिए सीएम पद मांगा था
एकनाथ शिंदे ने भाजपा के टॉप लीडर से मात्र 6 माह के लिए अभी सीएम बनाने का प्रस्ताव रखा था। हालांकि भाजपा ने उसे भी अस्वीकार कर दिया। ऐसे में फिलहाल वह शिंदे डिप्टी सीएम ही रहेंगे। गृह विभाग उन्हें मिलेगा या नहीं अभी इस पर सस्पेंश कायम हैं।क्योंकि उनकी दूसरी मांग यही थी कि फडणवीस को डिप्टी सीएम रखते हुए गृह मंत्रालय मिला था तो उन्हें क्यों नहीं।
भाजपा ने 6 महीने CM वाली बात को खारिज कर दिया था। पार्टी का कहना था कि इससे एक गलत मिसाल कायम होगी। उन्होंने कहा, ‘6 महीने के लिए सीएम नियुक्त करने का कोई सिस्टम नहीं है। यह गलत फैसला होगा और प्रशासन पर इसका गलत असर पड़ेगा।’ रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिंदे समेत अन्य नेताओं की मुलाकात 28 नवंबर को हुई थी।
इससे एक दिन पहले ही शिंदे ने साफ किया था कि वह भाजपा नेतृत्व के फैसले को मानेंगे और सरकार गठन में अड़ंगा नहीं डालेंगे। खबर है कि बैठक में भाजपा से देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे मौजूद थे। महायुति ने राज्य की 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की है।











Leave a Reply