NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

नितिन गडकरी के कामों को गिनाकर, देवेंद्र फडणावीस ने नामांकन भरा

देवेंद्र फडवीस का नामांकन

-नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं देवेंद्र फडणवीस

-रोड-शो करते हुए नामांकन भरने पहुंचे फडणवीस, कई दिग्गत मौजूद थे

 

9a645799 E6e6 485d 9a87 269d5bbcfc36

By election desk , Newsfirst24.in

Published: October 22, 2024, 03:54 AM”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने के पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कामों को गिनाया और खूब तारीफ की। नामांकन भरने के दौरान भाजपा के सभी दिग्गज मौजूद थे। फडणवीस दोपहर को रोड शो करते हुए नामांकन भरने पहुंचे थे।

सबसे वीआईपी सीट है

देवेंद्र फडवीस ने भरा नामांकन

देवेंद्र फडवीस ने भरा नामांकन

महाराष्ट्र विधानसभा में सभी दलों की ओर से नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसमें सबसे वीआईपी सीट महाराष्ट्र में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा है। जिसके उम्मीदवार के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

20 नवंबर को वोटिंग होगी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाले है और सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

नामांकन भरते समय कहा हमारे 10 साल के कामों को देखिए

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री नामांकन भरने के पहले रोड शो में कहा कहा, नितिन गडकरी के नेतृत्व में नागपुर में जो विकास कार्य हुए हैं, उसे सभी ने देखा है। पिछले 10 सालों में हमारे काम और कांग्रेस के शासनकाल में किए गए कामों को देखिए, हमें बताने की ज़रूरत नहीं है, कितना काम किया गया। बस इतना ही कहूंगा कि हमने नागपुर को पूरी तरह से बदल दिया है।

278 पर उम्मीदवारों के टिकट तय

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति ने 288 विधानसभा सीटों में से 278 पर उम्मीदवारों के टिकट तय कर लिए हैं। शेष 10 सीटों पर अगले कुछ दिनों में फैसला कर लिया जाएगा।

महायुति में कहां किसके पास कितनी सीटें

महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। अब तक भाजपा ने 99, शिवसेना ने 40 और एनसीपी ने 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *