NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

धनंजय मुंडे ने अपनी लाडली बहनो के साथ जाकर भरा नामांकन देखें वीडियो-

-Ladli Behna Scheme सरकार की लाडली बहना योजना के प्रचार के लिए अपनाया तरीका

By election desk , Newsfirst24.in

Published: October 24, 2024, 04:47 AM”

पंकजा मुंडे, प्रीतम मुंडे पहुंची

बीड। राज्य के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने परली विधानसभा से नामाकन भरते समय उनके साथ पंकजा मुंडे, प्रीतम मुंडे और अनेक बहनों की उपस्थिति में चुनाव का नामांकन भरा। दरअसल, महाराष्ट्र की शिंदे सरकार लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इस योजना के भरोसे 2024 का विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई है। इसलिए इसक जमकर प्रचार किया जा रहा है। इसी को धनंजय मुंडे ने आगे बढ़ाया।

योजना के प्रचार का तरीका

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने राज्य की गरीब महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र लाड़ली बहना योजना को शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की महिलाओ के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हे आत्मनिर्भर बनाना चाहती है ताकि उन्हे अपने खर्चो के लिए किसी ओर पर निर्भर न रहना पड़े। 

46000 करोड़ बजट है योजना का

इस योजना के तहत राज्य की सभी गरीब महिलाएं जिनकी आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य है वह इसमे आवेदन कर सकती है। इसके साथ ही सरकार द्वारा इस योजना के सुचारु रूप से संचालन के लिए 46,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य की सभी गरीब महिलाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *