NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Maharashtra Assembl Election 2024 हाईकमान सुलझाएंगे MVA में सीट बंटबारे का विवाद, नाना ने सुझाया रास्ता

Maharashtra Assembl Election 2024: महाराष्ट्र में सीट साझेदारी को लेकर महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में लगातार उठा-पटक चल रही है। सभी दल अपने-अपने प्रतिनिधियों को टिकट दिलाना चाहते हैं। ऐसे में किस दल को कितनी टिकट मिलेगी इसका रास्ता कांग्रेस के प्रदेश अघ्यक्ष नाना पटोले ने निकाल लिया है। उनका कहना है कि सभी दलों के मुखिया के पास 25 विवादित सीटों की सूची भेजी जाएगी। जिस पर वह ही सहमति से फैसला करेंगे। इसलिए इस पर अलग से दलों और कार्यकर्ताओं को उलझने की जरूरत नहीं है।

हाईकमान को भेजेंगे सूची

पार्टी की एक बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले  ने गुरुवार को कहा कि हमारी सकारात्मक चर्चा हुई है। 25 विवादित सीटों की सूची प्रत्येक घटक दलों के हाईकमान को भेजी जाएगी। इन सीटों पर अंतिम फैसला उद्धव ठाकरे  शरद पवार और मल्लिकार्जन खरगे करेंगे।

मुंबई की तीन साीटों पर विवाद कायम

हालांकि मुंबई की तीन सीटों विवाद अब भी कायम है। इस पर नाना का कहना है कि इस पर कल बैठक कर फैसला लिया जाएगा। उनका कहना है कि सभी 288 सीटों की घोषणा एक साथ होगी। 20 अक्टूबर  तक इंतजार करना होगा। इसका फैसला केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा। इसके बाद इस पर कोई विवाद नहीं रह जाएगा।

निर्वाचन आयोग से मिलेंगे MVA के नेता
पटोले ने कहा, ”हम कल या परसों तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला घोषित कर देंगे। हमने मतदाता सूची में गड़बड़ी और नाम गायब होने जैसी समस्याओं को हम कल सुबह 11 बजे चुनाव आयोग के सामने उठाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

शरद पंवार ने कहा 200 सीटों पर सहमति बनी

, एनसीपी-एसपी चीफ शरद पवार ने कहा है कि करीब 200 सीटें पर सहमति बन गई है. उन्होंने कहा था कि एनसीपी-एसपी की तरफ से जयंत पाटील सीट साझेदारी की चर्चा में हिस्सा ले रहे हैं। सीट साझेदारी पर फाइनल मुहर लगने से पहले कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पांच रीजन के लिए अपने पर्यवेक्षक घोषित कर दिए हैं। जिनमें अशोक गहलोत, सचिन पायलट, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव का नाम भी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *