NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने कहा पिता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए, परिवार को न्याय चाहिए है

  • पिता की मौत का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए
  • दूसरों की रक्षा के लिए उन्होंने जान दी
  • -जीशान सिद्दीकी ने ‘एक्स’ पर लिखा

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद पहली बार बेटे जीशान सिद्दीकी ने आधिकारिक बयान दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा गरीब और निर्दोष लोगों के साथ रहे। उन्होंने दूसरों की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। हम पूरी तरह टूट गए हैं। मेरे पिता की मौत का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। मुझे और मेरे परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

एक सप्ताह बाद खुलकर प्रतिक्रिया दी

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के एक सप्ताह बाद बेटे जीशान सिद्दीकी ने पहली प्रतिक्रिया दी। बांद्रा ईस्ट से विधायक जीशान सिद्दीकी ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को न्याय चाहिए। जीशान सिद्दीकी ने यह भी अपील की कि उनके पिता की मौत का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए और न ही उनकी हत्या व्यर्थ जानी चाहिए।

मेरा परिवार पूरी तरह टूट गया – जीशान

जीशान सिद्दीकी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मेरे पिता ने गरीब निर्दोष लोगों और उनके घरों को बचाने के लिए अपनी जान दी है. आज, मेरा परिवार पूरी तरह टूट गया लेकिन मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और ना ही इसे भूला जाना चाहिए. मुझे न्याय चाहिए, मेरे परिवार को न्याय चाहिए.”

अब तक यह हुआ

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कद्दावर नेता की हत्या में शामिल अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की कई टीमें विभिन्न राज्यों में उनकी तलाश कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी की हत्या की पूरी प्लानिंग पुणे में की गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश तीन महीने पहले शुरू हुई थी, आरोपी कई बार बिना हथियार के बाबा सिद्दीकी के घर गए थे।

आरोपी बातचीत के लिए स्नैपचैट ऐप इस्तेमाल करते थे

अधिकारी ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार चौथा आरोपी हरीश बिचौलिए का काम करता था, गिरफ्तार आरोपी प्रवीण और फरार आरोपी शुभम लोनकर ने गिरफ्तार शूटर गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को 2 लाख रुपये दिए थे। यह पैसा चौथा आरोपी हरीश से पहुंचाया गया था। शूटरों को पैसे के साथ दो मोबाइल फोन भी दिए गए थे। हरीश पिछले 9 साल से पुणे में रह रहा है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी बातचीत के लिए स्नैपचैट ऐप (Snapchat) और कॉल करने के लिए इंस्टाग्राम (Instagram) का इस्तेमाल करते थे। दरअसल स्नैपचैट में एक ऐसा फीचर है जिसमें मैसेज देखने के बाद वह अपने आप डिलीट हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *