By Kunwarchand Mandale , Newsfirst24.in
Published: October 26, 2024, 01:47 PM
-शेतकरी कामगार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आशाताई शिंदे ने कहा शरद पवार ने हमे टिकट देने का आश्वासन दिया था
– कहा सोमवार को हम महाविकास आघाड़ी से अलग अपनी पार्टी से नामांकन भरेंगे
नांदेड़। नांदेड़ जिले के लोहा चुनाव निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना ठाकरे पक्ष के उम्मीदवार एकनाथ पवार का अपने ही सहयोगियो दल शेतकरी कामगार पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया है। शेतकरी कामगार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आशाताई शिंदे ने यह कहकर विरोध किया कि शरद पवार ने हमें टिकट देने का आश्वासन दिया था, ऐसे में शिवसेना ठाकरे गुट को कैसे टिकट दे दी गई। इसलिए हम महाविकास आघाड़ी से अलग अपनी पार्टी से नामांकन भरेंगे।
एकनाथ पवार ने कहा अभी तक कागजों पर ही विकास हुआ
शिवसेना ठाकरे पक्ष के उम्मीदवार एकनाथ पवार ने नामांकन भरने के पहले रोड-शो किया। उन्होंने मौजूदा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहां है कि लोहा चुनाव निर्वाचन क्षेत्र में विकास केवल कागजों पर ही क्या है और वहां विकास के मुद्दों को लेकर सड़क शिक्षा,बिजली, अस्पताल ,बेरोजगारी और गरीबी हटाने के लिए वह काम करेंगे। आजादी को 75 साल बीत गए हैं पर आज भी कई गांव में सड़क नहीं बनी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि वह 40,000 मतों से भी ज्यादा लेकर चुनकर आएंगे।
मेरे पति पांच साल से विधायक हैं
महाविकास आघाड़ी के सहयोगी पार्टी शिवसेना ठाकरे पक्ष के एकनाथ पवार ने लोहा चुनाव क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया उसी के चलते महाविकास आघाड़ी की सहयोगी दल शेतकरी कामगार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आशाताई शिंदे ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि पिछले पांच साल से लोहा कंधार विधानसभा क्षेत्र में महाविकास आघाड़ी के विधायक मेरे पति श्याम सुंदर शिंदे हैं।
शरद पवार ने कहा था टिकट देंगे

नांदेड में महाविकास आघाडी में फूट:
हमे शरद पवार ने आश्वासन दिया है कि लोहा कंधार विधानसभा क्षेत्र से आप ही प्रत्याशी है लेकिन शिवसेना ठाकरे पार्टी के एकनाथ पवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया नामांकन दाखिल करने के उन्हें कौन बोला यह हमे पता नही। लेकिन महाविकास आघाड़ी के सहयोगी शेतकरी कामगार पार्टी से हम सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इस बात को लेकर यह देखना जरूरी हो गया है कि कौन अपना नामांकन वापस लेगा ।











Leave a Reply