एक-एक वोट के लिए हो रही जद्दोजहद
By Arvind Jadhav , Newsfirst24.in
Published: November 16 , 2024, 03:47 PM
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए अब सिर्फ तीन दिन बचे हुए हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांटे की टक्कर मानी जानेवाली मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा में प्रचार के कई प्रयोग हो रहे हैं। प्रमुख प्रत्याशियों ने हाईटेक प्रचार पर जोर दिया है जिसमें एलईडी स्क्रीन, मोबाइल मैसेज, मोबाइल कॉल, के साथ आधुनिक तकनीक आजमा रहे है।

इस निर्वाचन क्षेत्र में देश के कई प्रांतों से लोग रहते हैं इसमें, मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण शामिल हैं। यहां सभी पार्टी के तगड़े उम्मीदवार होने से जीत का अनुमान लगाना मुश्किल है। सभी पार्टि एक-एक वोट के लिए प्रयास कर रही है। इसबार काफी दिलचस्प साबित हुए इस चुनाव के चलते मानखुर्द शिवाजीनगर में गांव-गांव से फोन आ रहे हैं।
अबू आज़मी के लिए उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की “फील्डिंग”
सभी उम्मीदवारों को एहसास हो गया है कि हर एक वोट निर्णायक मोड़ साबित होने वाला है। मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अबू आज़मी और अजित पवार एनसीपी के नवाब मलिक के बीच, देश के गांव-गांव में बड़े पैमाने पर संपर्क किया जा रहा है।
कार्यकर्ता मतदाताओं के गांवों का ब्योरा पार्टी ऑफिस को दे रहे हैं

समाजवादी पार्टी से तीन बार विधायक रह चुके अबू आजमी को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट को गंभीरता से लिया है उसके कार्यकर्ता मतदाताओंके गांवों का ब्योरा पार्टी ऑफिस को दे रहे हैं। पार्टी कार्यालय से गांव के रिश्तेदारों, सरपंचों और राजनीतिक नेताओं से अनुरोध करके निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओंसे समर्थन की अपील की जा रही है।
दिलचस्प बात यह है कि उत्तर प्रदेश के कुछ राजनीतिक नेताओं ने मानखुर्द शिवाजीनगर में डेरा डाल दिया है। अब जल्द ही देखने को मिलेगा कि इस प्रयोग से अबू आजमी को कितना फायदा होगा।
नवाब मलिक के लिए अजीत पवार ने लगाया पूरा पार्टी नेटवर्क
दूसरी और महाराष्ट्र के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री नवाब मलिक पहली बार इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह भी उत्तर प्रदेश और बिहार राज्योंमें अपने व्यक्तिगत संबंधों का उपयोग कर रहे है। महाराष्ट्र सरकार में कई बार मंत्री रहते हुए नवाब मलिक ने अपने मंत्रालय से क्षेत्र के कई लोगों की मदद की इसलिए अब उन्हें इसका फायदा मिलता दिख रहा है।
यह खबर भी पढ़ें
अमृता फडणवीस की रील्स पर कन्हैया कुमार ने कर दी ऐसी टिप्पणी, आग बबूला हुए देवेंद्र फडणवीस
पश्चिमी महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गढ़ है
दूसरी अहम बात यह है कि वह अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। मानखुर्द शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पश्चिमी महाराष्ट्र के नागरिक रहते हैं, पश्चिमी महाराष्ट्र को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गढ़ है। यहां सातारा सांगली कोल्हापुर सोलापुर और पुणे जिलों के नागरिकों की संख्या बड़ी तादाद है।
पार्टी नेता अजित पवार ने राज्य की पार्टी यंत्रणा को मजबूती से नवाब मलिक के पीछे खड़ा कर दिया है। राज्य के पार्टी नेताओं की सवारियां हर दिन क्षेत्र में देखी जा रही है साथ ही समर्थन के फोन भी गूंज रहे है।
यह खबर भी पढ़ें
ऐसे चुप हो जाओ जैसे अडवाणी चुप रहते हैं : इमरान प्रतापगढ़ी
23 तारीख को पता चलेगा किसकी घंटी बजी
दूसरी और अन्य उम्मीदवार भी पार्टी के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें शिंदे शिवसेना के सुरेश पाटिल भी पश्चिम महाराष्ट्र कोकण मतदाताओं में संपर्क बनाए हुए हैं। साथ ही राज ठाकरे की मनसे के जगदीश खांडेकर ने भी पश्चिम महाराष्ट्र और कोकण के मतदान के लिए प्रयास शुरू किए है। अब यह सारे “फोन” २३ तारीख को कितने सफल साबित होते है यह देखने मिलेगा।











Leave a Reply