NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

Farooq Abdullah On Pakistan फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से कहा – अल्लाह के वास्ते अपने मुल्क की तरफ देखिए, हमें खुदा के पास छोड़ दीजिए

arooq Abdullah On Pakistan:   श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों के हमले में रविवार को 7 लोगों की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पाकिस्तान के हुक्मरानों से कहना चाहता हूं कि अगर वो भारत से दोस्ती चाहते हैं तो ये सब बंद करना होगा।

पाकिस्तान को यह सब बंद करना होगा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि अल्लाह के वास्ते अपने मु्ल्क की तरफ देखिए, तरक्की कीजिए।  हमें खुदा के पास छोड़ दीजिए, हम मुसीबतों से निकलना चाहते हैं, हम गरीबी और बेरोजगारी से निकलना चाहते हैं. वक्त आ गया है पाकिस्तान को ये सब बंद करना होगा।

सुरंग परियोजना में किया था हमला

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों के हमले में एक डॉक्टर और 6 मजदूरों की मौत हो गई। आतंकवादियों ने यह हमला उस समय किया जब गांदरबल के गुंड में सुरंग परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *