योगी आदित्यनाथ के ‘बटोगे तो कटोगे’ बयान पर मुस्कुराकर प्रतिक्रिया दी
Sharad Pawar said in Nagpur that people want change, supported increasing the limit of reservation
नागपुर में शरद पवार का बयान में यह खास था

Sharad Pawar said in Nagpur that people want change, supported increasing the limit of reservation
शरद पवार ने कहा हमारे प्रचार की शुरुआत बहुत अच्छी रही है। राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से मैंने और अन्य सभी ने मिलकर कल इस प्रचार का विधिवत शुभारंभ किया। आज मैं नागपुर आया हूँ और तीन सभाएँ करने के बाद हिंगणघाट क्षेत्र में जाऊँगा। मेरा दौरा 18 तारीख तक चलेगा।
नागपुर में गुरुवार को चुनाव प्रचार करने एनसीपीएसपी के मुखिया शरद पवार पहुंचे। इसके एक दिन पहले राहुल गांधी आए थे। चुनाव की घोषणा के बाद लगातार बड़े नेताओं का नागपुर में आना-जाना शुरू है। शरद पवार के नागपुर में मीडिया से बात करते हुए आरक्षण की सीमा बढ़ाने वाले राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र की जनता को परिवर्तन चाहिए, और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का काम हमें करना होगा। इसी दिशा में आज से सभाओं और प्रचार का आयोजन किया गया है।
यह भी पढ़ें
राहुल गांधी ने नागपुर में कहा आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा को हटाया जाएगा
शरद पवार ने राहुल गांधी के आरक्षण पर बयान पर यह कहा

Sharad Pawar said in Nagpur that people want change, supported increasing the limit of reservation
राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी की भूमिका स्पष्ट करना चाहता हूं। मैं पिछले तीन वर्षों से जातीय जनगणना की मांग कर रहा हूं, जो होनी चाहिए ताकि वास्तविकता सामने आ सके। इसके बाद ही आरक्षण की सीमा बढ़ाने की स्थिति का पता चलेगा। राहुल गांधी का बयान भी इसी दिशा में है, जो आरक्षण सीमा को बढ़ाने का समर्थन करता है
शरद पवार योगी आदित्यनाथ के ‘बटोगे तो कटोगे’ बयान पर मुस्कुराकर चले गए
योगी आदित्यनाथ के बयान ‘बटोगे तो कटोगे’ पर मीडिया ने शरद पवार की प्रतिक्रिया जाननी चाही। इसके जवाब में वह जोरदार तरीके से मुस्कुराकर आगे बढ़ गए। कुछ बयान नहीं दिया।











Leave a Reply