Gold Rate: इस समय सोना और चांदी की कीमत आसमान पर चढ़ी हई हैं। सोने का भाव रविवार को 77777 रुपये को पार कर चुका है। वहीं चांदी भी 95 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस हफ्ते सोने ने 2 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं चांदी का रिटर्न 4 फीसदी से ज्यादा रहा है। कुछ दिनों से लगातार इनके भाव बढ़ते जा रहे हैं, उम्मीद है कि दीवाली तक यह और बढ़ेंगे
लगातार बढ़ रही है कीमत

सोने की कीमत इस समय लगातार नई ऊंचाई छू रही है। इस हफ्ते सोमवार को छोड़ दें तो इसकी कीमत में रोजाना तेजी आई है। इस समय सोना नए रेकॉर्ड पर है। सोने की कीमत 77777 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर चुकी है। MCX पर इस समय 24 कैरेट सोने की कीमत 77750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह कीमत 77839 रुपये के आंकड़े को छूने के बाद कुछ नीचे आई है।
एक हफ्ते में दो फीसदी रिर्टन
पिछले एक महीने में सोने की कीमत में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। बात अगर इस हफ्ते की करें तो इसने 2 फीसदी का रिटर्न दिया है। सोमवार 14 अक्टूबर को सोने की कीमत 76251 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अब इसकी कीमत 77750 रुपये है। ऐसे में इस हफ्ते सोने की कीमत 1499 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। एक हफ्ते का यह रिटर्न करीब 2 फीसदी है।
एक महीने में 4 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
सोने ने एक महीने में निवेशकों को जबर्दस्त रिटर्न दिया है। यह रिटर्न 4 फीसदी से ज्यादा रहा। एक महीने पहले MCX पर सोने की कीमत 74304 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अभी 77750 रुपये है। ऐसे में एक महीने में सोने की कीमत 3446 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ गई है। यानी सोने ने निवेशकों को एक महीने में करीब 4.64 फीसदी का रिटर्न दिया है।
इस साल सोने ने दिया बंपर मुनाफा
इस साल जनवरी से लेकर अब तक सोने ने निवेशकों को बंपर मुनाफा दिया है। सोने की कीमत में करीब 14 हजार रुपये की बढ़ोतरी आई है। MCX पर एक जनवरी को सोने की कीमत 63970 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। ऐसे में तब से लेकर अब सोने की कीमत में 13780 रुपये का इजाफा हुआ है। यानी सोना इस साल अब तक 21.54 फीसदी रिटर्न दे चुका है।






Leave a Reply