NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

बुलढाणा में धूं-धूंकर जल गई 14 लग्जरी गाड़ियां, लोग तमाशा देखते रहे

बुलढाणा में धूं-धूंकर जल गई 14 लग्जरी गाड़ियां, लोग तमाशा देखते रहे

 बुलढाणा के मलकापुर में कार गैरेज में आग का तांडव

13-14 कारें, स्पेयर पार्ट्स और गैरेज का सामान जलकर खाक; 70-80 लाख का नुकसान

By वसीम शेख, Newsfirst24.in

Published: December 20, 2025, 02:42 PM

बुलढाणा में धूं-धूंकर जल गई 14 लग्जरी गाड़ियां, लोग तमाशा देखते रहे
बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में मलकापुर-बुलढाणा रोड स्थित वाकोड़ी इलाके में सानिया कार गैरेज में आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच भयानक आग लग गई। इस आग में गैरेज में मरम्मत के लिए आई 13-14 कारें, नए स्पेयर पार्ट्स और गैरेज का अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

70 से 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में करीब 70 से 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना मिलने पर मलकापुर की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह खबर भी पढ़ें

रायगढ़ पालकमंत्री विवाद: शिवसेना के प्रकाश देसाई ने दिया इस्तीफा, पालकमंत्री नियुक्त आदेश पर लगी रोक

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की फिर दस्तक : कौवों की मौत से खुला राज

आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, आक्रोश मार्च निकाला

घटना की जानकारी मिलने पर मलकापुर तहसीलदार राहुल तायडे ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सानिया कार गैरेज के मालिक शेख इरफान ने इस भारी नुकसान की पुष्टि की है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *