By NAGPUR BUREAU, Newsfirst24.in
Published: march 18, 2025, 05:47 PM
“नागपुर हिंसा पर किरीट सोमैया का बड़ा बयान”
नागपुर हिंसा को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों की बातों में कुछ हद तक सच्चाई हो सकती है, लेकिन कुछ लोग “औरंगजेब को हीरो बनाने” की कोशिश कर रहे हैं, जो महाराष्ट्र में किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता।
“औरंगजेब का महिमामंडन सहन नहीं”
सोमैया ने कहा कि सरकार में शामिल मंत्रियों को इस मुद्दे पर संतुलन बनाए रखना चाहिए। औरंगजेब एक क्रूर शासक था, उसकी कब्र एक ऐतिहासिक संरचना हो सकती है, लेकिन उसका महिमामंडन किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। सरकार की अपनी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं, इसलिए ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण किया जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि औरंगजेब का सम्मान किया जाए।
यह खबर भी पढ़ें जिला सुकमा में दो इनामी नक्सली पुनर्वास सहित तीन नक्सलियों का आत्मसमर्पण
नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन
“अब वो दिन नहीं रहे”
सोमैया ने आगे कहा कि मुस्लिम समाज के गुंडों को यह समझ लेना चाहिए कि अब वह पुराने दिन नहीं रहे। कानून और प्रशासन अपने कर्तव्य का पालन करेंगे, और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
– विक्रम ढोके, अमरावती
Connect YouTube channel















Leave a Reply