NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

राहुल गाँधी की राजघरानों पर टिप्पणी से बवाल, ज्योतिरादित्य, दिया कुमारी सहित कई घरानों के वंशजों ने आपत्ति जताई

राहुल गाँधी की राजघरानों पर टिप्पणी से बवाल, ज्योतिरादित्य, दिया कुमारी सहित कई घरानों के वंशजों ने आपत्ति जताई

राहुल गांधी की राजघरानों पर टिप्पणी से बवाल मच गया। कई राजघरानों के वंशजों ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए जमकर कोसा। दरअसल, उन्होंन मीडिया में लिखे अपने एक लेख में लिखा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत की आवाज अपने शिंकजे से कुचली थी। कंपनी ने राजा और महाराजाओं को डराया-धमकाया। उन्हें रिश्वत देकर भारत पर कब्जा किया। इसको लेकर ज्योतिरादित्य, दिया कुमारी और उदयनराजे भोसले ने कड़ी आलोचना की है।

Rahul Gandhi’s comment on royal families created a ruckus, Jyotiraditya, Diya Kumari and other descendants of many families objected

राहुल गांधी ने लेख में क्या लिखा?

राहुल गाँधी की राजघरानों पर टिप्पणी से बवाल, ज्योतिरादित्य, दिया कुमारी सहित कई घरानों के वंशजों ने आपत्ति जताई

राहल गांधी

राहुल गांधी ने मीडिया के एक लेख में लिखा कि अपनी व्यापारिक शक्ति से नहीं बल्कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत की आवाज अपने शिंकजे से कुचली थी। कंपनी ने राजा और महाराजाओं को डराया-धमकाया। उन्हें रिश्वत देकर भारत पर कब्जा किया। मूल ईस्ट इंडिया कंपनी 150 साल पहले खत्म हो गई थी, लेकिन तब जो कच्चा डर पैदा हुआ था, वह वापस आ गया है।

सिंधिया ने कहा राहुल गांधी भारत माता का अपमान करना बंद करें
लेख पर सियासी हंगामा शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने गांधी पर राजघरानों की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी पहले भारत माता का अपमान करना बंद करें। दीया कुमारी ने कहा कि राहुल गांधी समाज को बांटना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें

नरेंद्र मोदी ने कहा- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, महाविकास अघाड़ी के संविधान को कोरा कागज बताया

दिया कुमारी ने कहा राहुल को इतिहास का कोई ज्ञान नहीं

राहुल गाँधी की राजघरानों पर टिप्पणी से बवाल, ज्योतिरादित्य, दिया कुमारी सहित कई घरानों के वंशजों ने आपत्ति जताई

दिया कुमारी

राहुल गांधी के लेख पर राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने लेख में जो लिखा है, उसकी मैं कड़ी निंदा करती हूं। उन्होंने लिखा है कि राजपरिवारों ने रिश्वत ली। ऐसा लगता है कि उन्हें इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। उन्हें ज्ञान जुटाना चाहिए। वे सांसद हैं।

ऐसा करने से पहले उन्हें सारे तथ्य इकट्ठा करने चाहिए थे। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया।
राजपरिवारों के योगदान को सभी जानते हैं। जब सरदार वल्लभभाई पटेल के आह्वान पर भारत का एकीकरण हुआ था, तब सभी पूर्व राजपरिवारों ने आगे आकर कहा था कि वे मिलकर नया भारत बनाएंगे।

मुझे लगता है कि राहुल गांधी को या तो यह पता नहीं है या फिर वे राजपरिवारों की छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। वे समाज को बांटना चाहते हैं, यह उनकी आदत रही है। उनकी पार्टी ने हमेशा समाज और जातियों को बांटा है। यह उसी का एक और उदाहरण है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। उन्हें पहले इतिहास का ज्ञान इकट्ठा करना चाहिए, तथ्य जानने चाहिए और फिर इस तरह की ओछी टिप्पणियां करनी चाहिए।

सिंधिया ने कहा नफरत बेचने वाले भारत के गौरव को नहीं जानते

राहुल गाँधी की राजघरानों पर टिप्पणी से बवाल, ज्योतिरादित्य, दिया कुमारी सहित कई घरानों के वंशजों ने आपत्ति जताई

ज्योतिरादित्य

कभी राहुल गांधी के करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस आर्टिकल को लेकर उन्हें घेरा है. BJP सांसद और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, नफरत बेचने वालों को भारत के गौरव और इतिहास पर व्याख्यान देने का कोई अधिकार नहीं है। भारत की समृद्ध विरासत के बारे में राहुल गांधी की अज्ञानता और उनकी औपनिवेशिक मानसिकता ने सभी हदें पार कर दी हैं। आप राष्ट्र के उत्थान का दावा करते हैं तो भारत माता का अपमान करना बंद करें और महादजी सिंधिया, युवराज बीर टिकेंद्रजीत, कित्तूर चेन्नम्मा और रानी वेलु नचियार जैसे सच्चे भारतीय नायकों के बारे में जानें, जिन्होंने हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।”

 

इस खबर को हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देखें

 

शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले ने कहा राहुल को कूटना चाहिए

राहुल गांधी की राजघरानों पर टिप्पणी से बवाल मच गया। कई राजघरानों के वंशजों ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए जमकर कोसा।

शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले ने राहुल गांधी के लेख पर आपत्ति लेते हुए कहा कि राहुल, बिना सोचे समझें कुछ भी करते हैं। उनकी टिप्पणी से शिवाजी महाराज का अपमान हुआ है। ऐसे लोगो को कुटना चाहिए। उन्होंने कहा मराठा ह्रदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज ने ना कभी मुगलो की ना ही अंग्रेजो चलने दी और झाँसी की राणी लक्ष्मी बाई ने भी यही किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *