NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

मुख्यमंत्री शिंदे अगले सीएम नहीं होंगे! अमित शाह ने दिए संकेत, कहा सीएम चुनाव के बाद तय करेंगे

Amit Shah
  • अमित शाह ने महाराष्ट्र में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया

  • कई घोषणाएं की, और केंद्र की उपलब्धियां भी गिनाईं

  • तीनों दलों के मंत्रियों की एक समिति तय करेगी मुख्यमंत्री का नाम

 

By election desk , Newsfirst24.in

Published: November 10, 2024, 05:37 PM

Chief Minister Shinde will not be the next CM! Amit Shah gave a hint, said CM will decide after the elections

आखिर कौन जीत रहा है महाराष्ट्र का चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री नहीं होंगे। इसके संकेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिए हैं। वे मुंबई की एक चुनावी सभा को संबोधित के बाद पत्रकारों बात कर रहे थे। महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा? इसके जवाब से यह बात तो तय हो गई कि शिंदे ही मुख्यमंत्री होंगे यह तय नहीं है।

 

अमित शाह ने कहा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत से सत्ता बरकरार रहेगी

मुख्यमंत्री शिंदे अगले सीएम नहीं होंगे! अमित शाह ने दिए संकेत, कहा सीएम चुनाव के बाद तय करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी और मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला राज्य चुनावों के बाद गठबंधन सहयोगी करेंगे।

20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के घोषणापत्र का अनावरण करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए शाह ने विश्वास जताया कि महायुति चुनाव जीतेगी। अमित शाह ने कहा कि तीनों गठबंधन सहयोगियों – भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी  ने अपने घोषणापत्र जारी कर दिए हैं और चुनावों के बाद दिए गए आश्वासनों को प्राथमिकता देने के लिए तीनों दलों के मंत्रियों की एक समिति बनाई जाएगी।

अमित शाह ने कहा तीनों गठबंधन मुख्यमंत्री के नाम का फैसला करेंगे

मुख्यमंत्री शिंदे अगले सीएम नहीं होंगे! अमित शाह ने दिए संकेत, कहा सीएम चुनाव के बाद तय करेंगे

अमित शाह ने कह आगे कहा कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। चुनावों के बाद तीनों गठबंधन सहयोगी मुख्यमंत्री पर फैसला करेंगे। शिवसेना और एनसीपी में विभाजन इसलिए हुआ क्योंकि उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की जगह अपने बेटे को प्राथमिकता दी, जबकि शरद पवार ने अजित पवार के बजाय अपनी बेटी को प्राथमिकता दी। इन पार्टियों ने अपने परिवार के सदस्यों को प्राथमिकता दी इसलिए बंट गईं। और वे इसका दोष भाजपा को देते हैं। भाजपा परिवार आधारित राजनीति के खिलाफ है।

अमित शाह ने कहा- हम आरक्षण के विरोध में नहीं उसको मजबूत करेंगे

अमित शाह ने अपनी सभा में आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि हम आरक्षण को मजबूत करेंगे। मोदी सरकार ने ओबीसी को आरक्षण दिया। हम आरक्षण को मजबूत करेंगे।  शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संविधान की धज्जियां उड़ाने का कृत्य तब उजागर हुआ जब यह पता चला कि (राहुल गांधी द्वारा लाई गई) पुस्तक में खाली पन्ने थे।

राहुल मजाक के पात्र बने

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी इन दिनों मजाक के पात्र बने हुए हैं। शाह ने कहा कि विपक्षी एमवीए का नेतृत्व महिलाओं के लिए महायुति सरकार की लड़की बहन योजना को निशाना बना रहा है, लेकिन उसने अधिक वित्तीय सहायता के साथ ऐसा ही आश्वासन दिया है।

सावरकर का अपमान किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर वीर सावरकर का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को चुनौती दी कि वह राहुल गांधी से सावरकर और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की प्रशंसा करने को कहें। उन्होंने कहा, मैं इस मंच से उद्धव ठाकरे से पूछना चाहता हूं। क्या वह राहुल गांधी से वीर सावरकर के बारे में कुछ अच्छा बोलने को कह सकते हैं? क्या कोई कांग्रेस नेता बालासाहेब ठाकरे के सम्मान में कुछ बोल सकता है? यह एक आंतरिक (वैचारिक) मतभेद है।

अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने उन वादों को गिनाया जो BJP अगले 5 साल में पूरा करेगी। इसमें लड़की बहिन योजना में मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये करने का ऐलान किया गया है।

25 लाख जॉब का आश्वासन

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एआई ट्रेनिंग हब हम बनाएगा, सभी स्कूल और कॉलेज में यह ट्रेनिंग दी जाएगी।  हम  25 लाख जॉब का निर्माण करेंगे। सीनियर सिटीजन की पेंशन हम 1500 से 2100 करेंगे। सीनियर सिटीजन की पेंशन हम 1500 से 2100 होगी। फिन टेका और एयरोनॉटिक पर हमारा जायदा फोकस होगा।

यह खबर भी पढ़ें

आखिर महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है चुनाव‌? Newsfirst24.in का खुलासा

अमित शाह ने याद दिलाए केंद्र के काम

संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा, महाराष्ट्र की महान भूमि की जनता की अकांक्षाओ का प्रतिबंब है। किसानो का सम्मान, गरीबों का कल्याण, महिलाओ का सम्मान बढाने, विरासतो के पुरोत्थान करने का काम महायुति सरकार ने संकल्प पत्र में है। धारा 370 हटने के बाद पहली बाद कश्मीर में अच्छे से चुनाव हुआ। धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में भारत के संविधान की शपथ लेकर सरकार बनाने का काम हुआ इसपर देश को नाज है।

हमारे यूट्यूब से जुड़ें

कोई मानता नहीं था कि धारा 370 हटेगी

अमित शाह ने कोई नहीं मानता था कि धारा 370 हटेगी। कोई नहीं मानता था कि CAA आएगा? कोई नहीं मानता है कि ट्रिपल तलाक खत्म होगी? यह सब हुआ और मोदी जी ने कर के दिखाया। दूसरी तरफ आघाड़ी है, कांग्रेस के लोगों को कहना चाहता हूं, कांग्रेस वादा तो करती है, पर वादा पूरा करती नहीं है. कई राज्यों में देख लीजिए, कहीं भी वादा पूरा नहीं किया.’

वक्फ बोर्ड आपकी जमीन पर कब्जा कर लेगा

अमित शाह ने आगे कहा कांग्रेस ने पहले ही वादा कर दिया है कि कोई आरक्षण नहीं होगा। मैं उद्धव ठाकरे को बोलना चाहता हूं, अब आप 370, राम मंदिर और CAA, वक्फ बोर्ड के खिलाफ वालों के साथ बैठो हो। वक्फ बोर्ड का विरोध नहीं करने का मतलब है कि आने वाले दिनों में भी वक़्फ़ बोर्ड यहां भी आपकी जमीन पर कब्जा कर सकता है। मैं शरद पवार से पूछना चाहता हूं, आपकी सरकार इतने बार आई, आपने महाराष्ट्र की जनता के लिए क्या किया. आघाड़ी के नेता अपना हिसाब महाराष्ट्र की जनता के सामने रखने वाले हैं क्या?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *