NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

अकबरुद्दीन ओवेसी की सभा से बिगड़ते नजर आ रहा है मानखुर्द शिवाजीनगर सीट का खेल

अकबरुद्दीन ओवैसी

गोवंडी की जनता से किए वादे

कई पार्टी कर रही है रैली और सभा का आयोजन

By Arvind Jadhav , Newsfirst24.in

Published: November , 2024, 04:47 PM

कई पार्टी कर रही है रैली और सभा का आयोजन

इस समय मुंबई की सबसे उलझन वाली सीट समझी जा रही मानखुर्द- शिवाजीनगर विधानसभा में हर पार्टी के बड़े नेता की सभा का आयोजन एवं रैली की जा रही है। मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्र में कई तगड़े मुस्लिम उमीदवार खड़े होने से वोटों में विभाजन की चिंता बड़े पैमाने पर बढ़ गई है। हालही में ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने ज्ञापन देकर महाविकास गठबंधन को अपना समर्थन दिया है। महाविकास गठबंधन के उम्मीदवार और तीन बार क्षेत्रसे जीत हासिल किए हुए अबू आज़मी को इसका फायदा होने के आसार है। क्योंकि, महाविकास गठबंधन में उद्धव ठाकरे की शिवसेना साथ शरद पवार के राष्ट्रवादी का गटजोड़ है और इन पार्टी की यहां अपनी एक ताक़त है। क्षेत्र के दूसरे कद्दावर उम्मीदवार पूर्व मंत्री नवाब मलिक के लिए राष्ट्रवादी पार्टी प्रमुख अजीत पवार ने रैली निकाली थी। इस क्षेत्रमें पश्चिम महाराष्ट्र की जनता का बड़े पैमाने पर वास्तव है इसलिए यहां अजित पवार का भी प्रभाव है।

अकबरुद्दीन ओवैसी को सुनने उमड़ी हजारों की भीड़

कल एमआयएम उम्मीदवार अतीक अहमद खान के लिए पार्टी नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने जनसभा की। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में एमआयएम की मौजूदगी में तगड़ी कुश्ती का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां मुस्लिम समाज में ओवैसी भाइयों की एक अलग क्रेज है। एमआयएम की पार्टी गतिविधियां में इस क्षेत्र से हजारों की तादाद में मुस्लिम युवक भाग लेते है इसका फायदा पार्टी उम्मीदवार को होना अंदाजा है। कल गोवंडी के आंबेडकर गार्डन में सभा का आयोजन किया गया था। पार्टी नेता अकबरुद्दीन ओवैसी को सुनने के लिए वहां की जनता की भीड़ उमड़ी थी। कल की सभा में अकबरुद्दीन ओवैसी ने किसी भी प्रकार की टीकाटिप्पणी ना करते हुए पार्टी प्रत्याशी अतीक के चुनकर आने पर गोवंडी की जनता को जेब से स्कूल और अस्पताल देने का वादा किया।

अतीक ने विपक्षी पर कसा तंज

पहिले सभा को संबोधित करते हुए उम्मीदवार अतीक ने क्षेत्र की समस्या से मौजूदा जनता को अवगत किया। साथ ही १५ साल विपक्षी उम्मीदवार की नाकामयाबी पर तंज कसा। क्षेत्र की प्रमुख समस्या से छुटकारा देने का जनता से वादा भी किया। उन्होंने खुद एक स्थानिक नागरिक होने का जिक्र किया साथ ही विपक्ष के लोग यहां की आरोग्य एवं शिक्षा की समस्यासे बाहर इलाके में रहने का आरोप भी किया। गौरतलब है कि अतीक अहमद खान को यहां युवा कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। सामाजिक समस्या पर उन्होंने कई आंदोलन कर उन्होंने युवा और जनता में अपनी प्रतिभा तैयार की है।

इसबार उनको भी एक तगड़ा उम्मीदवार देखा जा रहा है अब उनके लिए कल ली गई अकबरुद्दीन ओवैसी की सभा उन्हें कितना फायदा पहुंचाती है। साथ ही जनता से किए वादे मतदाता को लुभाने में सफल होते है यह आने वाली २३ तारीख को दिखाई देगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *