Vadettiwar’s daughter Shivani lost her temper when there was a power outage, abused the employees
-भाजपा ने अपने x अकाउंट पर वीडियो शेयर कर कसा तंज
– राजनीतिक गलियारों में जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

चंद्रपुर। चुनाव प्रचार के दौरान बिजली गुल होने पर विपक्ष व कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार की बेटी शिवानी वडेट्टीवार ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने जनता के सामने ही महावितरण के अधिकारी, कर्मचारियों को जमकर गालियां दी। और उन्हें सबक सिखाने को कहा।
उनका यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। भाजपा ने शिवानी के बयान को आड़े हाथों लेते हुए अपने x अकाउंट पर लिखा है कि मतदाताओं, ऐसे अहंकारी और असभ्य कांग्रेसियों को अपने सुसंस्कृत महाराष्ट्र में मत आने दो।
शिवानी वडेट्टीवार (Shivani Wadettiwar) चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं
विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में मतदान के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे ही नेताओं का प्रचार तेज हो गया है। हालांकि, इस दौरान नेता कई बार मर्यादा भूल जाते हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ चंद्रपुर जिले के सवाली तहसील में दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें-
आखिर महाराष्ट्र में कौन जीत रहा है चुनाव? Newsfirst24.in का खुलासा
किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया
क्या कहा शिवानी ने देखें हमारे यूट्यूब चैनल में
जहां नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) की बेटी शिवानी वडेट्टीवार (Shivani Wadettiwar) चुनाव प्रचार करने पहुंची, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण वह बिजली कर्मचारियों को गाली गलोच करने लगी। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं भाजपा (BJP) ने भी वीडियो को साझा कर कांग्रेस (Congress) पर हमला बोला।
मोबाइल की टॉर्च में अपना भाषण देना पड़ा

शिवानी वडेट्टीवार अपने पिता विजय वडेट्टीवार के प्रचार के लिए ब्रह्मपुरी मतदाता क्षेत्र के सावली तहसील अंतर्गत आकापुर गांव में प्रचार करने पहुंची थीं। यहां पहुंचते ही गांव की बिजली गुल हो गई। इस पर उनको मोबाइल के टॉर्च में अपना भाषण देना पड़ा। इस बात से शिवानी वडेट्टीवार का पारा सातवे आसमां पर चला गया।
उन्होंने न ‘आव देखा न ताव’ महावितरण के कर्मचारियों के खिलाफ गालियां देना शुरू कर दी। इसके बाद भी वे नहीं रुकीं। उन्होंने कर्मचारियों को सबक सिखाने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें सबक नहीं सिखाया तो मेरा नाम भी शिवानी वडेट्टीवार नहीं।
वडेट्टीवार को बड़े पद पर जाने दे, फिर बताती हूं
शिवानी वडेट्टीवार ने कहा- रातभर बिजली बंद रखते हैं और बिल बड़े पैमाने पर भेजते हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार ग्रामीणों को अंधेरे में धकेल रही है। विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार को बड़े पद पर जाने दे, फिर बताती हूं। वे आज विपक्ष नेता है, कल वे मुख्यमंत्री होंगे फिर हम बताते हैं।
विकास आपके गांव में नहीं, गुजरात में हो रहा है
वडेट्टीवार की बेटी शिवानी ने कहा विकास आपके गांव में नहीं, गुजरात में हो रहा है। बीजेपी आपके जीवन में अंधेरा बोने का काम कर रही है।
भाजपा ने अपने X पर वीडियो शेयर कर यह लिखा
मतदाताओं, क्या हमें अपना महाराष्ट्र ऐसे प्रसिद्ध कांग्रेसियों के हाथों में सौंप देना चाहिए? जनता को धूल और सरकारी कर्मचारियों को अपना गुलाम समझने वाले कांग्रेस नेताओं के बच्चे उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। विपक्षी कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार की बेटी ने शिवराल भाषा का इस्तेमाल करते हुए बिजली कर्मचारियों को सीधे तौर पर धमकी दी है।
एक तरफ हमारे जिजाऊ के पुत्र हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं के चमचे सरकारी कर्मचारियों को तीखी भाषा में धमका रहे हैं। मतदाताओं, ऐसे अहंकारी और असभ्य कांग्रेसियों को अपने सुसंस्कृत महाराष्ट्र में मत आने दो। कांग्रेस के परिवारवाद का यह मजा आम मतदाता उसे जरूर दिखाएँगे।
बयानों से विवादों में रहीं हैं शिवानी
शिवानी वडेट्टीवार कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार की बेटी हैं। पिछले कुछ समय से लगातार वे कोई न कोई अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से ये संकेत दिया है कि वो लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं। वो चंद्रपुर से खड़ी हो सकती हैं।











Anis
Mscb wale ko gali diya acha kiya