सचिन पायलट नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे
आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से ज्यादा करने पर सहमति जताई
By election desk , Newsfirst24.in
Published: November 13 , 2024, 02:30 PM
(Sachin Pilot said the double engine government in Maharashtra only emitted smoke)
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट कांग्रेस का प्रचार करने बुधवार को नागपुर पहुंचे। महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल धुआं छोड़ने का काम कर रही है और कोई काम नहीं हुआ।
यही कारण है कि उन्हें वोटिंग के ठीक पहले चुनावी घोषणाएं करना पड़ रही हैं। उनके पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं हैं। उन्होंने आरक्षण की सीमा को जरूरत पड़ने पर 50 प्रतिशत से बढ़ाने की बात पर भी सहमति जताई। सचिन पायलट नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
सचिन पायलट ने कहा हमारे प्रत्याशाी बेहतर हैं, इसलिए चुने जाएंगे

सचिन पायलट ने महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशियों के जीत के दावे किए। उनका तर्क था कि हमारे प्रत्याशियों ने काम किया है। जिसकी वजह से उन्हें चुना जाएगा। बीजेपी सरकार की तरह नहीं है।
यह भी पढ़ें
स्मृति ईरानी ने कहा-प्रिय बहनें ही महागठबंधन की सरकार लाएंगी
सचिन पायलट ने कहा जहां पर भी कांग्रेस की सरकार है हमने जो कहा, वह किया है
देश में जिन भी राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, आप देख सकते हैं कि हमने जो कहा है वह किया भी है। हम केंद्र सरकार की तरह केवल वादे करके उसे भूले नहीं है। वो जो कहते हैं कभी नहीं करते।
यह भी पढ़ें
वडेट्टीवार की बेटी शिवानी ने बिजली गुल होने पर खोया आपा, कर्मचारियों को गालियां दी
400 पार के सपने पूरे नहीं हुए, नहीं तो संविधान बदल देते
सचिन पायलट ने कहा मोदी सरकार लोकसभा में 400 पार तो कभी 500 पार के सपने देख रही थी। महाराष्ट्र की जनता ने जमकर सबक सिखाया। वे 400 पार तो दूर की बात है अपने दम पर बहुमत भी नहीं ला सके। यदि उन्हें 400 सीट मिल जात तो वह संविधान में बदलाव कर देते।
बंटेंगे तो कटेंगे पर नारजगी जताई

यूपी के सीएम योगीआदित्यनाथ के बयान बंटेंगे तो कटेंगे पर सचिन पायलट ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वे चुने हुए सीएम हैं और ऐसी बातें बोलना उनको शोभा नहीं देती। राम के नाम पर उन्होंने वोट लेने की कोशिश की उनका क्या हाल हुआ यह आप जानते हैं। हम कहते हैं पढ़ोगे तो बढ़ोगे।
केंद्र ने केवल विपक्ष को दबाने का प्रयास किया
सचिन पायलट ने कहा केंद्र सरकार ने हमेशा से विपक्ष को दबाने का प्रयास किया। विपक्ष के नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर डराया गया। उन पर कई तरह की कार्रवाई की गईं। उन्हें जेल में डाला गया। दिल्ली में आप देख सकते हैं। हर राज्य में यही स्थिति देखने को मिली। जहां भी विपक्ष था उसके साथ यही व्यवहार हुआ।
हिंदू मुस्लिम की बात कर मन डायवर्ट
भाजपा चुनाव के समय हिंदू-मुस्लिम की बात कर लोगों का मन डायवर्ट कर रहे हैं। इनके पास लोगों को बताने के लिए मुद्दे नहीं है। काम किया ही नहीं है तो गिनाएं क्या? इसी कारण से ऐसे मुद्दे लेकर आते हैं। आपने देखा होगा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा संयमित भाषा का इस्तेमाल किया। जबकि इनके नेताओं ने हमेशा भाषाओं की सीमा पार की।
आडवाणी-मोदी पाकिस्तान गए थे
चीन आज हमारे देश की सीमाओं में घुस रहा है। इस पर केंद्र सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। वे पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की बात करते हैं शायद यह भूल गए कि लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी खुद पाकिस्तान बिना बुलाए गए थे। जो उनकी कमजोरी को दिखाता है जबकि कांग्रेस ने कभी भी पाकिस्तान के मुद्दे पर समझौता नहीं किया। हमेशा कड़ा रख अपनाया।
सीएम के लिए आपस में झगड़ रहे हैं
महाराष्ट्र में बीजेपी महायुति से जुड़ी पार्टियां सीएम बनने के लिए आपस में झगड़ रही हैं। एक दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना चाहता है तो कोई पहली बार। महायुति में कौन सीएम होगा आपस में तय नहीं कर पा रहे हैं।
भाजपा के पास संसाधन कहां से आए
भाजपा चनाव में जो संसाधन लगा रही है, वह कहां से आ रहे हैं? चुनाव आयोग को उसकी जांच करना चाहिए। सरकारी संसाधनों को अपने चुनाव प्रचार में लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ विपक्ष में दबाव बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।
महाराष्ट्र की जनता पर देश की निगाह
महाराष्ट्र की जनता की वोटिंग पर देश की निगाह हैं। लोकसभा में जिस तरह महाराष्ट्र के जनता ने वोटिंग की उससे साफ हो गया कि उन्हें सही गलत चुनने का अहसास है।











Leave a Reply