By desk , Newsfirst24.in
Published: November , 142024, 12:15 PM
धुले। सूरत नागपुर हाईवे पर एक लग्जरी बस में अचानक से आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगी। हाईवे पर जा रहे जिस भी लोगों ने नजारा देखा उनकी सांसे थम गईं। आखिर आग कैसे और क्यों लगी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
ड्राइवर की सूझ-बूझ से बची जान
जैसे ही बस में आग लगी ड्राइवर को इसका अहसास हो गया। उसने तत्काल बस को रोका और यात्रियों को बाहर निकलने का कहा। वह खुद भी आनन-फनन में बस से कूदा और यात्रियों को भी चिल्लाते हुए तत्काल बाहर निकलने को कहा। जिससे यात्रियों की जान बच गई। थोड़ी देर बाद ही बस की आग फैल गई और बीच हाइवे पर वह जलती रही।
यह भी खबर पढ़ें
देवेंद्र फड़णवीस ने कहा- चांदीवाल आयोग ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को क्लीन चिट नहीं दी
फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
बस में लगी आग की सूचना फायर ब्रिगेड को पहुंची। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू तो पा लिया। जब तक टीम पहुंची बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। लग्जरी बस में आग लगने से हाईवे पर लगा जाम लग गया। धुले नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया। इस हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन आर्थिक नुकसान काफी हुआ।











Leave a Reply