NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

झारखंड में फंसा राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर , राहुल ने कहा पीएम की वजह से रुकवाया

झारखंड में फंसा राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर , राहुल ने कहा पीएम की वजह से रुकवाया

By PTI , Newsfirst24.in

Published: November 15 , 2024, 04:21 PM

झारखंड में फंसा राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर , राहुल ने कहा पीएम की वजह से रुकवाया

गोड्डा। Jharkhand Election 2024 झारखंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में फंस गया है। इसके लिए कांग्रेस ने पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया। राहुल गांधी ने भी नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। हालांकि एटीसी से क्लीयरेंस न मिलने के कारण राहुल का हेलिकॉप्टर आधे घंटे से गोड्डा में ही खड़ा रहा। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा की साजिश बताया है।

यह खबर भी पढ़ें

गोधरा कांड का सच दिखाती “द साबरमती रिपोर्ट”, दर्शकों को आ रही है पसंद

महागामा विधानसभा क्षेत्र में रोका गया राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर

झारखंड के गोड्डा के महागामा विधानसभा क्षेत्र के बलबड्डा हाई स्कूल मैदान में राहुल गांधी की सभा हुई। इसके बाद राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को सभा स्थल पर रोक दिया गया है। पूरी भीड़ भी राहुल के साथ खड़ी हो गई है। महागामा की कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को रोके जाने पर केंद्रीय एजेंसियों की कड़ी आलोचना की है।

राहुल ने X अकाउंट पर क्या कहा

कांग्रेस का आरोप- मोदी की सभा के लिए रोका गया

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM मोदी की सभा के कारण राहुल के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया। दरअसल राहुल गांधी शुक्रवार को महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के लिए वोट मांगने आए थे। कार्यक्रम के समापन के बाद उन्हें लौटना था। लेकिन एटीसी की तरफ से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ने से रोक दिया गया।

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *