NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

ऐसे चुप हो जाओ जैसे अडवाणी चुप रहते हैं : इमरान प्रतापगढ़ी

इमरान प्रतापगढ़ी की सभा

By Vashim sheikh , Newsfirst24.in

Published: November , 16 2024, 10:23 AM

Keep quiet like Advani keeps quiet: Imran Pratapgarhi

बुलढाणा। फिलहाल महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में प्रचार का आखिरी पड़ाव चल रहा है, सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए अब स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू है। महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के खामगांव में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पहुंचे। उन्होंने अपने सभा में हो रहे शोर को चुप करवाने के लिए कहा कि ऐसे शांत हो जाओ जैसे आजकल आडवाणी चुप रहते हैं।

यह भी पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर ने कहा- कांग्रेस के चमचों से सावधान रहें

असल में मामला यूं हुआ कि इमरान प्रतापगढ़ी को सुनने और देखने बड़ी मात्रा ने भीड़ आई थी, भीड़ से उन्होंने कहा कि एकदम खामोश हो जाओ, ऐसे चुप हो जाओ जैसे आजकल आडवाणी चुप रहते हैं।

इमरान प्रतापगढ़ी की सभा

इमरान प्रतापगढ़ी की सभा

एकतरफ बंटेंगे तो कटेंगे, दूसरी तरफ मोहब्बत की दुकान

जिले के खामगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी के प्रचार सभा में इमरान प्रतापगढ़ी ने महायुति पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह चुनाव 2 विचारधाराओं के बीच है, एक तरफ महाभ्रष्ट महायुति खड़ी है, दूसरी तरफ महाविकास आघाड़ी खड़ी है। महायुति के नारा है बटेंगे तो कटेंगे, मंगलसूत्र छीन लेंगे, लेकिन हमारे नारे है, आइए नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *