By Naresh Sahare , Newsfirst24.in
Published: November , 2024, 04:47 PM
भामरागढ़ में पर्लकोटा नदी के तट पर विस्फोटक को नष्ट किया
पुलिस विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

गढचिरौंली। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और प्रियंका गांधी के दौरे के पहले 16 नवंबर की सुबह छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सल प्रभावित भामरागढ़ के पर्ल कोटा में विस्फोटक सामग्री मिली है। जिसे पुलिस ने विस्फोट कर नष्ट किया। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। अमित शाह के साथ ही कांग्रेस की प्रियंका गांधी भी आने वाली हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां सख्ते में है। एक दिन पहले ही अमित शाह के नक्सलवाद को खत्म करने की बात कही थी। जहां विस्फोट मिला हैं वहां एक पुल का निर्माण चल रहा है। विधानसभा चुनाव में महज चार दिन बचे हैं, ऐसे में इस घटना से हड़कंप मच गया है।
विस्फोट स्थल पर चूने के निशान दिखे
जांच एजेंसियों की लगातार चेकिंग में यह विस्फोटक सामग्री मिली। पुलिस की जांच में विस्फोट स्थल पर चूने के निशान दिखे। जिसके बाद जांच में विस्फोट सामग्री मिली। पुलिस की ओर से फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सली अक्सर जमीन में विस्फोटक लगाते हैं और फिर उसे विस्फोट कर उड़ा देते हैं।

प्रियंका गांधी
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ते से जांच करवाना शुरू कर दी है। इस सड़क पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है। छत्तीसगढ़ से सटे इलाके भामरागढ़ को रोक दिया गया है। क्योंकि पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में प्रभावी ढंग से नक्सल विरोधी अभियान चलाया है। 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नक्सली समय-समय पर विस्फोटक बनाकर सुरक्षा तंत्र को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
अमित शाह ने कहा था 31 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 15 नवंबर को चंद्रपुर में एक सभा में घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 तक गढ़चिरौली में नक्सलवाद खत्म कर दिया जाएगा। घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर भामरागढ़ से विस्फोटक सामग्री मिली।
कल पहुंचेंगे अमित शाह, प्रियंका गांधी का भी दौरा
17 नवंबर 2024 को देश के गृह मंत्री अमित शाहा यह गढ़चिरौली में भाजपा प्रत्याशी मिलिंद नरोट की प्रचार सभा में मौजूद रहेंगे। वे यहां के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आरमोरी निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामदास मसराम इनकी देसाईगंज मैं प्रचार सभा में शामिल होंगी। बीच जिले में नक्सली की कार्रवाई होना यह पुलिस विभाग और बड़े नेताओं को चुनौती देने का संकेत दिखाई दे रहा है। आज 16 नवंबर को भामरागढ़ के पार्लकोटा के पास नक्सलियों ने लगाए हुए बम को पुलिस विभाग ने नाकाम कर दिया। बड़े तादाद पर जिले में सीआरपीएफ के साथ पुलिस जवानों को भी तैनात किया गया हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस देसाईगंज में मौजूद थे
विधानसभा की पृष्ठभूमि में आज देवेन्द्र फड़णवीस गढ़चिरौली जिले के दौरे पर थे, जैसे ही भामरागढ़ तालुका में पर्ल कोटा नदी के पास विस्फोटक सामग्री मिली है।











Leave a Reply