femina miss india 2024 निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया, रामलीला में किरदार निभाकर आगे बढ़ीं
मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने बुधवार रात फेमिना मिस इंडिया- (femina miss india 2024 )2024 का खिताब जीत लिया है। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था। निकिता ने रामलीला में राधा का किरदार निभागकर अपने सपनों की शुरुआत की थी। जिसने उन्हें femina miss india 2024 तक पहुंचा दिया। करीब दो माह पहले ही शहर की निकिता पोरवाल ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश-2024 का खिताब जीता था। निकिता कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिख चुकी हैं।
निकिता को लिखने का शौक
आपको बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2024 में 30 राज्यों के लोगों ने पार्टिसिपेट किया था। निकिता की बात की जाए तो उन्हें एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है, उन्होंने कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा लिखा हुआ है। इसमें कृष्ण लीला भी है। निकिता होस्टिंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी है। उनकी आने वाली फिल्म का टाइटल चंबल पार है।
ग्रेजुएशन ड्रामा में किया
निकिता पोरवाल मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। निकिता अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मिस इंडिया बन चुकी निकिता पोरवाल ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में ली है। ग्रेजुएशन की डिग्री में भी ड्रामा में की। निकिता की बहन वैशाली जैसवाल इंदौर में सीए हैं, एक भाई प्रद्युम्न पोरवाल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इंजीनियर।
टीवी शो में होस्ट का काम भी किया
निकिता पोरवाल 18 साल की उम्र में एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। उन्होंने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है। निकिता सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती। इंस्टाग्राम पर भी उनके सिर्फ 5 हजार फॉलोअर्स ही हैं। लेकिन अब इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत रंग लाई है और रातों रात निकिता सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई हैं। उन्हें हर कोई जानने लगा है।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7903123151729410"
crossorigin="anonymous"></script>




