NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव 2024: 13 से 22 दिसंबर को आयोजन, इस बार अतंरराष्ट्रीय कलाकार  भी शामिल होंगे

khasdar Cultural Festival 2024

By reporters, Newsfirst24.in

Published: November 25 , 2024, 12:47 PM

khasdar Cultural Festival 2024: Events will be held from 13 to 22 December, this time international artists will also participate

नागपुर। हर साल नागपुर में होने वाला खासदार सांस्कृतिक महोत्सव (khasdar Cultural Festival 2024) इस साल भी 13 से 22 दिसंबर 2024 को अयोजित होने वाला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस बार नागपुर, विदर्भ के कालाकारों के साथ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी शामिल होंगे।

कब है खासदार सांस्कृतिक महोत्वस 2024 का आयोजन 

गडकरी ने आगे कहा- इस खासदार सांस्कृति महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं रहता, हमारा मकसद देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को बताना और विविध संस्कृति को प्रोत्साहन देना है। इसमें अब महाराष्ट्र के साथ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के कलाकार भी शामिल होने के लिए आगे आए हैं। इस साल लोगों को बड़ी उत्सुकता से 2024 के सांस्कृतिक महोत्सव के अयोजन का इंतजार था। जिनका इंतजार सोमवार को इसकी तारीखों की घोषणा के बाद खत्म हो गया। यह 13 से 22 दिसंबर 2024 को आयोजित हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें

आज का राशिफल: aaj ka rashifal,मेष-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं।

 कहां होगा खासदार सांस्कृतिक महोत्वस 2024 का आयोजन 

हर साल की तरह खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन नागपुर में ही होगा। नितिन गडकरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि इस बार और भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम में जोड़ा जाए।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

विस्तार से खबर देखिए हमारे यूट्यूब चैनल में 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *