NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

हार के बाद महाराष्ट्र में MVA टूटने की कगार पर, उद्धव और कांग्रेस ने दिए संकेत

हार के बाद महाराष्ट्र में MVA टूटने की कगार पर कांग्रेस और उद्धव गुट ने दिए संकेत

हार के बाद महाराष्ट्र में MVA टूटने की कगार पर कांग्रेस और उद्धव गुट ने दिए संकेत

After the defeat, MVA is on the verge of breaking up in Maharashtra, Uddhav and Congress gave indications

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA)  की करारी हार के बाद वह यह गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। गठबंधन की पार्टियों एक-दूसरे को हार के लिए जिम्मेदार बता रही हैं।

उद्धव ठाकरे और कांग्रेस गुट इस गठबंधन से होने के संकेत भी दे दिए। कहा जा रहा है कि शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे पर पार्टी नेताओं का दबाव है, जिसके चलते वह MVA छोड़ने का फैसला ले सकते हैं।

दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्‌टीवार ने भी कहा कि आगामी चुनाव अपने दम पर ही लड़ेंगे। वहीं शरद पवार गुट पहले ही अकेला पड़ चुका है। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। मगर शरद पवार भी इस गठबंधन से नाराज बताए जा रहे हैं।

 यूबीटी के नेताओं ने नाराजगी जताई है

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम में महायुति की जोरदार जीत के बाद अब विपक्षी गठबंधन MVAपर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उद्धव ठाकरे MVA को छोड़ने का मन बना चुके हैं। यह एमवीए के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

अघाड़ी में रहने का उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ

MVA महाराष्ट्र चुनाव में हारे हुए यूबीटी नेताओं ने उद्धव ठाकरे से कहा है कि अब इस गठबंधन से बाहर निकल जाएं, क्योंकि अघाड़ी में रहने का उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ है। हारे हुए प्रत्याशियों ने आवाज उठाई है कि अब आगामी चुनाव उन्हें स्वतंत्र रूप से लड़ना चाहिए।

एक चौथाई सीटें भी नहीं जीते

MVA में से उद्धव सेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 97 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से केवल 20 सीटों पर ही कब्जा कर सकी. इसके अलावा, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी को केवल 10 सीटें हासिल हुईं. यानी महाराष्ट्र की 288 सीटों में से एमवीए 46 सीटों पर सिमट कर रह गई।

ईवीएम और एमवीए के खिलाफ उठा मुद्दा

उद्धव ठाकरे ने हारे हुए उम्मीदवारों की बैठक बुलाई, जिसमें ईवीएम में गड़बड़ी के मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया. इसी के साथ कुछ हारे हुए उम्मीदवारों ने स्वतंत्र चुनाव लड़ने का मुद्दा भी उद्धव ठाकरे के सामने उठाया।

अपनी सीटों पर महायुति से चुनाव हारे शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवारों का कहना है कि उन्हें महाविकास अघाड़ी में चुनाव लड़ने से कोई खास फायदा नहीं मिला।

यह खबर भी पढ़ें

पांच साल के इंतजार के बाद एक बार फिर सीएम बनने की तैयारी में फडणवीस

कांग्रेस ने कहा पार्टी के कार्यकर्ता भी अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं

हार के बाद महाराष्ट्र में MVA टूटने की कगार पर कांग्रेस और उद्धव गुट ने दिए संकेत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्‌टीवार ने भी कहा कि हार पर चर्चा करने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें कार्यकर्ताओं का कहना था कि आगामी चुनाव में वह अकेले लड़ना चाहते हैं।

उद्धव को सता रही है बीएमसी चुनाव की चिंता

मुंबई महानगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। पिछले 24 साल से उद्धव ठाकरे की मुंबई पर सत्ता रही है। ऐसे में पार्टी टूटने के बाद यह पहली बार चुनाव होगा। ऐसे में इसे देखते हुए यूबीटी नेता बीएमसी चुनाव अपने बल पर लड़ने के लिए उद्धव ठाकरे पर दबाव बना रहे हैं। उद्धव ठाकरे बीएमसी चुनाव के परिणाम की चिंता है।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *