NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाराष्ट्र के सीएम का नाम तय, एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा फैसला लेने के संकेत, कहा- सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा नाम

महाराष्ट्र के सीएम का नाम तय, एकनाथ शिंदे ने दिए बड़ा फैसला लेने के संकेत,
  • देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे से बात कर उनका हाल जाना

  • आज मुंबई पहुंच जाएंगे शिंदे, नाराजगी दूर होने की चर्चा

By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in

Published: December 01, 2024, 04:45 PM

Maharashtra CM’s name finalised, Eknath Shinde hints at taking a big decision, says name will be written in golden letters

महाराष्ट्र के सीएम का नाम तय, एकनाथ शिंदे ने दिए बड़ा फैसला लेने के संकेत,

महाराष्ट्र में सीएम के नाम का फैसला हो चुका है। यह बात खुद बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने स्वीकारी है। दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे का स्वाथ्य में सुधार है वह आज यानी रविवार को मुंबई लौटने वाले हैं तो उन्होंने लौटने के पहले कुछ बड़ा फैसला लेने के संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि ‘हमारा काम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा आखिर वह ऐसा क्या करने वाले हैं इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे सीएम

महाराष्ट्र के सीएम का नाम तय, एकनाथ शिंदे ने दिए बड़ा फैसला लेने के संकेत,

भाजपा के सूत्रों की माने तो देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम कैंडिडेट के लिए आला कमान से तय हो चुका है। बस उनके नाम की अधिकृत घोषणा होना बकी है जो आलाकमान के ऊपर छोड़ी गई है।

खुद यह बात बीजेपी के नेता रावसाहेब दानवे ने स्वीकारी है। उनका कहना है कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से पुष्टि की प्रतीक्षा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दानवे ने बिना किसी का नाम लिए कहा, महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि अगला सीएम कौन होगा।

अजीत पवार ने भी माना कि सीएम बीजेपी का होगा

महाराष्ट्र के सीएम का नाम तय, एकनाथ शिंदे ने दिए बड़ा फैसला लेने के संकेत,

एनसीपी के नेता अजित पवार ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा, जबकि दो उपमुख्यमंत्री शिवसेना और एनसीपी के होंगे। हालंकि किस पार्टी के हिस्से में कौन विभाग आएगा? और आपसी खींचतान आखिर किस बात की है वह इस पर उन्होंने अभी भी चुप्पी साध रखी है।

 

 शिंदे को मानाने की चर्चा

भाजपा सूत्रों से आ रही जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे को विभागों के बंटबारे पर मना लिया गया है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला अमित शाह के ऊपर छोड़ा गया है। वह ही विभागों को फाइनल करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें

महायुति में शिंदे फूफा की स्थिति में: बीजेपी से कहा मांगे माने नहीं तो वह बाहर से ही समर्थन देंगे

एकनाथ शिंदे ने कहा कल सब तय हो जाएगा

महाराष्ट्र के सीएम का नाम तय, एकनाथ शिंदे ने दिए बड़ा फैसला लेने के संकेत,

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने गांव से मुंबई आने के पहले एक बड़ा बयान दिया है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि कल की बैठक में सब तय हो जाएगा। सोमवार को मुंबई में महायुति की बैठक होने वाली है जिसकी वह बात कर रहे हैं।

शिंदे ने कहा कि मेरी भूमिका पूरी तरह स्पष्ट है

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मेरी भूमिका पूरी तरह स्पष्ट है और हमारा काम सुनहरा अक्षरों में लिखा जाएगा। एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे तीनों दलों में समन्वय है और कल की बैठक में सब कुछ फाइनल हो जाएगा।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर फैसला अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी लेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह जो भी फैसला लेंगे, वह हमें मंजूर होगा।

यह खबर भी पढ़ें

दूल्हा तय नहीं शादी की तारीख घोषित: महाराष्ट्र में 5 को होगा शपथ ग्रहण समारोह

पैतृक गांव से आज मुंबई पहुंचेंगे शिंदे

एकनाथ शिंदे सतारा में अपने पैतृक गांव से रविवार को ही मुंबई पहुंचेंगे। शनिवार को शिंदे की तबीयत भी खराब हो गई थी। उन्हें तेज बुखार और गले में इंफेक्शन हो गया था। शिंदे के डॉक्टर ने बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्हें दवाइयां दी गई है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें

aaj ka rashifal,आज 1 दिसंबर 2024 के लिए सभी राशियों का विशेष राशिफल प्रस्तुत है, जो आपके दिन को सकारात्मक दिशा देने में मदद करेगा:

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *