By NAGPUR BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 01, 2024, 06:47 PM
RSS chief Bhagwat said that now you should have 3 children instead of 2, the statement is being linked to the declining Hindu population

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को एक निजी कार्यक्रम में 2 की जगह 3 बच्चे पैदा करने की बात कही।इसको लेकर देशभर में एक नई बहस छिड़ गई है। इस बयान को लगातार कम हो रही हिंदू जनसंख्या की चिंता से तोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अधिकांश बुद्धिजीवी इस बयान से सहमत नजर नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि पहले ही देश बढ़ती जनसंख्या से परेशान है ऐसे में 3 बच्चों से परेशानी और बढ़ेगी।
भागवत ने यह दिया 3 बच्चे के लिए तर्क
भागवत ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि दर 2.1% से नीचे नहीं होनी चाहिए। इसके लिए 2 की बजाय 3 बच्चे पैदा करें। यह संख्या इसलिए जरूरी है, ताकि समाज जिंदा रहे। भागवत रविवार को नागपुर में कठाले कुल सम्मेलन में बोल रहे थे। उनका कहना था देश की जनसंख्या नीति 1998-2002 में तय की गई थी। इसके अनुसार अगर किसी समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे चली जाती है, तो वह समाज अपने आप नष्ट हो जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें
बढ़ती मुस्लिम जनसंख्या पर भागवत जता चुके हैं आपत्ति
जनसंख्या दर में अंतर के कारण मुस्लिम आबादी बढ़ी विजयादशमी उत्सव 2021 के दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि वर्ष 1951 से 2011 के बीच जनसंख्या वृद्धि दर में भारी अंतर के कारण देश की जनसंख्या में जहां भारत में उत्पन्न मत पंथों के अनुयायियों का अनुपात 88% से घटकर 83.8% रह गया है। वहीं मुस्लिम जनसंख्या का अनुपात 9.8% से बढ़कर 14.24% हो गया है। असंतुलन पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा था कि जनसंख्या नीति होनी चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें
aaj ka rashifal 2 दिसंबर आज का सबसे प्रमाणित राशिफल
Connect YouTube channel
https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV















Leave a Reply