NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

तानाजी सावंत के समर्थकों की अनोखी कसम -जब तक साहब को मंत्री पद नहीं मिलता चप्पल नहीं पहनेंगे

तानाजी सावंत के समर्थकों की अनोखी कसम -जब तक साहब को मंत्री पद नहीं मिलता चप्पल नहीं पहनेंगे

अपने पसंदीदा विधायकों को मंत्री बनवाने के लिए हो रहे हैं प्रयोग

भूम तालुका के वांगी गांव के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने चप्पल नहीं पहनने की ली शपथ

By Kailas Chaudhar,

Published: December 03, 2024, 10:47 AM

महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के 10 दिन बाद तक भी सीएम कौन बनेगा यह तय नहीं हो पा रहा है। मगर लोग अपने-अपने विधायकों को मंत्री बनाने के लिए कई तरीके अपनाने लगे हैं। कोई उनके लिए मंदिरों में पूजा कर रहा है तो कोई यज्ञ। इसी क्रम में  भूम तालुका के वांगी गांव के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने शिवसेना शिंदे विधायक तानाजी सावंत को दोबारा मंत्री पद दिलाने की मांग को लेकर चप्पल न पहनने की कसम खाई है। इसके बाद यहां के लोग चप्पल नहीं पहन रहे हैं।

जो भी देखता है वह हैरान है

सावंत को मंत्री बनाने के लिए लोगों ने चप्पल पहनना बंद की

वांगी गांव के युवाओं को जब लोग नंगे पांव इधर-उधर जाते देखेते हैं तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहता और वह उनसे इसका कारण पूछे बिना नहीं रह पाते। कुछ लोग इसे सावंत के प्रति प्यार बता रहे हैं तो कुछ लोग इसको प्रचार का तरीका करार दे रहे हैं।

इसलिए बनाना चाहते हैं मंत्री

भूम तालुका के वांगी गांव के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने शिवसेना शिंदे विधायक तानाजी सावंत को दोबारा मंत्री पद दिलाने की मांग को लेकर चप्पल न पहनने की कसम खाई है। आखिर सावंत को वापस से वह मंत्री क्यों बनाना चाहते हैं इस पर उनका कहना था कि जब तानाजी सावंत मंत्री थे, तब उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ जिले में कई विकास कार्य किए थे।

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र में पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर: मांगे पूरी नहीं हुई तो सरकार में शामिल नहीं होना चाहते एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने मंत्री बनाने का आश्वासन दिया था

सावंत को मंत्री बनाने के लिए लोगों ने चप्पल पहनना बंद की

लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परांडा सभा में सावंत को आश्वासन दिया था कि वह उन्हें मंत्री बनाएंगे। इसलिए वांगी गांव के नागरिकों ने फैसला किया है कि जब तक सावंत मंत्री नहीं बन जाते और जब तक उन्हें मंत्री पद नहीं मिल जाता तब तक वे उनके पैरों में चप्पल नहीं पहनेंगे।

यह खबर भी पढ़ें

दूल्हा तय नहीं शादी की तारीख घोषित: महाराष्ट्र में 5 को होगा शपथ ग्रहण समारोह

आज का राशिफल और उपाय: मीन (Pisces) अचानक धन लाभ के योग हैं।

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *