- बुधवार की सुबह 7.27 मिनट पर आया भूकंम
- चंद्रपुर, गढ़चिरौली, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं
- भूकंप का झटका मैग्नीट्यूड 5.3 रिएक्टर स्केल था
Earthquake in Telangana, many states including Maharashtra and Chhattisgarh shaken
By Naresh Sahare, Newsfirst24.in
Published: December04, 2024, 09:20 AM

गढचिरौली (महाराष्ट्र)। तेलंगाना में 4 दिंसबर की सुबह 7.27 से 7.29 मिनट पर भूकंम के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तेलंगाना राज्य के मुलुगु में था। इसके कारण महाराष्ट्र सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यह झटके महसूस् हुए।
महाराष्ट्र में चंद्रपुर, गढ़चिरौली के लोगों ने भी इन झटकों को महसूस किया। इसके चलते हड़कंम मचा हुआ है। शासन ने भी एडवाइजरी जारी की है। यह झटके वापस से आ सकते हैं। सभी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि अगर ऐसे झटके दोबारा महसूस हों तो वे सतर्क रहें
इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 दर्ज की गई है। कलेक्टर संजय डेन ने नागरिकों से अपील की है कि अगर ऐसे झटके दोबारा महसूस हों तो वे सतर्क रहें और बिना घबराए इमारत के बाहर सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा इन तीनों ही जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें
4 दिसंबर 2024 आज का राशिफल:आपके लिए क्या लायेगा/AAJ KA RASHIFAL/today’s horoscope
गोंदिया में भी भूकंप के मामूली झटके महसूस किए गए है। गोंदिया में भी आज सुबह 7: 29 पर मामूली सौम्य झटके महसूस किए गए है , नागरिकों में हड़कंप मचा , लेकिन किसी भी प्रकार की कोई जनहानी , या आर्थिक नुकसान की खबर नहीं है।
पड़ोसी राज्य का ये जिला है केंद्र
बस्तर के इन जिलों पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। बताया जा रहा है कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना के मुलगु जिला भूकंप का केंद्र था । भूकंप का झटका मैग्नीट्यूड 5.3 रिएक्टर स्केल था। हालांकि इस झटके से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.















Leave a Reply