- एमआईडीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार जबकि अन्य फरार
- पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई की
By Suresh Rathod, Newsfirst24.in
Published: December 04, 2024, 04:37 PM
Fake notes worth lakhs recovered in Akola, they used to give fake notes worth 4 lakhs in exchange of 1 lakh real notes
अकोला। अकोला शहर के एमआईडीसी परिसर में महाबीज कार्यालय के सामने पुलिस ने लाखों के नकली नोट बरामद किए है, पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी भाग खड़े हुए, जबकि एक को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली, प्राप्त जानकारी के अनुसार एमआईडीसी पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि अमरावती से आई एक टीम को दो आरोपी 1 लाख के असली नोट के बदले चार लाख के नकली नोट दे रहे हैं।
5 लाख रूपयो के नोट बरामद किए

इसके बाद पुलिस ने जल बेचकर छापा मारा इस दौरान एक आरोपी को पकड़ा गया जबकि अन्य आरोपी घटना स्थल से फरार होने में कामयाब रहे आरोपी के पास से 5 लाख रूपयो के के नोट बरामद किए गए, जिनकी पड़ताल देर रात तक जारी थी इसमें कितने असली और कितने नकली नोट है यह पूरी पड़ताल के बाद ही सामने आ पाएगा।
मआईडीसी पुलिस थाने की कार्रवाई
इस कार्रवाई को एमआईडीसी पुलिस थाने की थानेदार वैशाली मूले के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी उमेश इंगले, सतीश इंदौरे, यातायात विभाग के कर्मचारी रवि चौहान वी उपलकरने अंजाम दिया, मामले में अन्य आरोपियों की खोज पुलिस कर रही है पकड़े गए आरोपी का नाम अब्दुल अखिल अब्दुल सलीम बताया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें
जब हाईवे पर बीच सड़क में दहाड़ते हुए दिखा तेंंदुआ, गुजरने वालों की घिग्गी बंध गई, देखे लाइव वीडियो
देवेंद्र फडणवीस होंगे सीएम, शिंदे और पवार की सरकार में अब यह भूमिका रहेगी











Leave a Reply