By Momin Haroon, Newsfirst24.in
Published: December04, 2024, 08:21PM
MIM demonstrated in Latur against Sambhal violence
नारेबाजी करते हुए संभल की घटना को लेकर देश के राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

लातूर। संभल हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र के लातूर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपती को ज्ञापन दिया।
संभल हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की
प्रदर्शनकारियों ने संभल हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की और कहा कि जो भी दोषी हैं उन्हें कडी सजा दी जाए। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि, सरकार के सहयोग से ही संभल कि घटना को अंजाम दिया गया।
बेरोजगारी चरम पे है इसके उपर कोई ध्यान नहीं
मस्जिद दर्गाओ में मंदिर निकालने कि साजिश देश कि सरकार के तरफ से कि जा रही है। देश में किसान खुदख़ुशी कर रहे है इस पर सरकार को कोई लेना देना नहीं, बेरोजगारी चरम पे है इसके उपर कोई ध्यान नहीं देता।
पुलवामा में RDX कहा से आया ये सरकार को आज तक पता नहीं चला और 800 साल पुराणी मस्जिद के नीचे शिवलिंग था ये कैसे पता चला ऐसा तीव्र सवाल इस समय किया गया।
यह खबर भी पढ़ें
ऐसे चल रही है देवेंद्र फडणवीस की शपथ की तैयारी, जाने कौन-कौन शामिल होगा समारोह में
Connect YouTube channel











Leave a Reply