गृह विभाग पर अब भी रार बरकरार, शिंदे के पास जा सकता है विभाग
By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 05, 2024, 11:52 AM
Preparations for Devendra Fadnavis’ oath, see who is becoming minister from which camp

मुंबई। देंवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार भी डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। मुंबई के आजाद मैदान पर इसकी जमकर तैयारियां की जा रही है। शपथ ग्रहण में देश की कई वीआईपी हस्तियां शामिल होंगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के साथ एनडीए के कई मुख्यमंत्री और नेता शामिल होंगे।
एकनाथ शिंदे अभी भी गृह विभाग के लिए अड़े हैं
एकनाथ शिंदे डिप्टी CM की शपथ के लिए तो मान गए हैं। लेकिन, अभी भी वह गृह विभाग की बात पर अड़े हुए हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार यह संभव है कि एकनाथ शिंदे को गृह विभाग देने के लिए मंजूर मिल जाए। इसको लेकर उनका सबसे ज्यादा दबाव है। इसी आश पर वह फिलहाल डिप्टी सीएम की शपथ लेने के लिए तैयार हुए हैं।
शिंदे और पवार की किस मंत्रालय पर नजर

शपथ ग्रहण के पहले महायुति गठबंधन के तहत शिवसेना और एनसीपी अपने हिसाब से मंत्रालय दिए जाने की मांग कर रहे हैं। जबकि बीजेपी अहम मंत्रालय अपने पास ही रखना चाहती है। एनसीपी को-ऑपरेशन, एग्रीक्लचर, फूड और सिविल सप्लाई, पोर्ट, इरिगेशन, सोशल जस्टिस और वुमेन एंड चाइल डेवलपमेंट जैसे डिपार्टमेंट चाहिए हैं। वहीं शिवसेना होम, एनर्जी, रेवेन्यू, इरिगेशन, पीडब्ल्यूडी जैसे अहम मंत्रालय मिलने की उम्मीद में है।
शिंदे और फडणवीस की बैठक में कुछ मंत्रालयों पर सहमति बनी है
बुधवार को लगातार दूसरा दिन था जब फडणवीस ने वर्षा में शिंदे से मुलाकात की, पहले उन्हें महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल होने के लिए मनाने के लिए और सत्ता में भागीदारी के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के लिए दूसरी मुलाकात हुई। करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक में कुछ मंत्रालयों के बंटबारे पर सहमति बनी है। हालांकि अंतिम फैसला लेना अभी बाकी है। शपथ ग्रहण के पहले इस मामले का हल नहीं निकला है।
किसको कौन मंत्रालय मिल सकता है
शपथ ग्रहण के पहले भाजपा गृह, राजस्व, उच्च शिक्षा, कानून, ऊर्जा, ग्रामीण विकास अपने पास रखना चाहती है। पार्टी ने शिवसेना शिंदे गुट को हेल्थ, शहरी विकास, सार्वजनिक कार्य, उद्योग ऑफर किया है. वहीं, एनसीपी अजित गुट को वित्त, योजना, सहयोग, कृषि जैसे विभाग देने की पेशकश की है।
यह खबर भी पढ़ें
ऐसे चल रही है देवेंद्र फडणवीस की शपथ की तैयारी, जाने कौन-कौन शामिल होगा समारोह में
भाजपा से यह संभावित मंत्रियों की सूची
देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री), राधाकृष्ण विखे-पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार,चंद्रकांत पाटिल
गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, रविन्द्र चव्हाण, अतुल सावे, मंगल प्रभात लोढ़ा, राहुल नार्वेकर, जयकुमार रावल, चंद्रशेखर बावनकुले, बबनराव लोनिकर, पंकजा मुंडे, देवयानी फरांदे, किसन कथोरे, नितेश राणे, आशीष शेलार, संभाजी निलंगेकर।
शिवसेना से संभावित मंत्रियों की सूची
कनाथ शिंदे (डिप्टी सीएम), गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, उदय सामंत, तानाजी सामंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई, भारतशेठ गोगांव, अर्जुन खोतकर, संजय शिरसाट, योगेश कदम।
अजीप पवार गुट से संभावित मंत्रियों की सूची
अजित पवार (डिप्टी सीएम), धनंजय मुंडे, दिलीप वाल्से-पाटिल, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, धर्मराव अत्राम, अदिति तटकरे, अनिल पाटिल, राजकुमार बडोले, माणिकराव कोकाटे शामिल हो सकते हैँ।











Leave a Reply