NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

चुनाव प्रचार में लगे थे विधायक और घर से चोरी हो गए सोने के बिस्किट और आभूषण

विधायक के घर चोरी

By Ravi Arya, Newsfirst24.in

Published: December 06, 2024, 09:47 PM

रैकी कर रची थी कांग्रेस नेता के घर चोरी की साजिश , 21 लाख का सोना और कैश ले गए थे

विधायक के घर चोरी

गोंदिया। लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस और तिरोडा पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल चोरी का खुलासा किया है।
गोंदिया जिले के तिरोड़ा में पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप बंसोड़ के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोर 18 लाख रुपए के 4 सोने के बिस्कुट , 2 सोने की चेन , 1 सोने का मंगलसूत्र , दो सोने के कंगन , कान के टॉप्स और कैश ,अलमारी का लॉकर तोड़ उड़ा ले गए थे।

21 लाख रूपए का माल बरामद हुआ

पुलिस को 2 चोरों के पास से 18 लाख 47 हज़ार 500 रुपए के 4 सोने के बिस्कुट ( अंग्रेजी में शालीमार 99.5 फाइन गोल्ड अंकित ) और अन्य आभूषण सहित कैश इस तरह 21 लाख रूपए का माल बरामद हुआ है। यह चोरी 7 नवंबर की रात को 8 से 10:00 बजे के दरमियान तिरोड़ा में हुई थी।

दिलीप बंसोड़ के साथ हुई घटना

वाक्या उस वक्त घटित हुआ जब पूर्व विधायक और गोंदिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप बंसोड़ यह अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे तथा चुनाव प्रचार के सिलसिले में परिवार सहित अर्जुनी मोरगांव में थे।
बदमाशों ने पहले रैकी की फिर दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए उसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर सोना और कैश लेकर फरार हो गए ।

सीसीटीवी फुटेज कंगालने पर सुराग हाथ लगे

पूर्व विधायक के घर हाई प्रोफाइल चोरी की घटना में आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर पुलिस के हाथ सुराग लगे , सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध घर के सामने से निकलता देखा गया इसी वीडियो के आधार पर पुलिस रमन्ना उर्फ रामचंद पोचन्ना ठाकरे ( 35 , निवसी-देसाई गंज वड़सा ) के घर पहुंची और उसे डिटेल कर पूछताश शुरू की वहां से पुलिस को जानकारी मिली कि इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी विष्णु खोकण विश्वास ( 34 , निवासी- अरुण नगर अर्जुनी मोरगांव जिला गोंदिया ) है जो वारदात के बाद से फरार है।

यह खबर भी पढ़ें

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद मनु सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डी; सदन में हंगामा

 पूर्व विधायक के ड्राइवर बना फरियादी
सोमप्रकाश फूलचंद बिसेन ( 42 , मेंढ़ा पोस्ट ठाणा तहसील तिरोड़ा ) के शिकायत पर अपराध क्रमांक 827/ 24 के भादवि 331 ( 4 ) 305 ( अ ) भारतीय न्याय संहिता का जुर्म दर्ज किया और मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच पड़ताल शुरू की।

मामला ठंडा पड़ने पर चोरी का गोल्ड मास्टरमाइंड गायब करने की फिराक में था

जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी साहिल झरकर तथा एलसीबी पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े के मार्गदर्शन में 6 पुलिस टीम तैयार कर भंडारा , नागपुर सहित तेलंगाना , छत्तीसगढ़ भेजी गई ।

आखिरकार पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड आरोपी विष्णु विश्वास को गिरफ्तार किया , पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और चुराया गया माल भी बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। वारदात में इस्तेमाल एक पल्सर बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया मामला ठंडा पड़ने पर प्लान के मुताबिक चोरी का सामान आरोपी बचने के फिराक में थे।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *