- बांग्लादेश की एक अदालत ने शेख हसीना की गिरफ्तारी के आदेश दिए
- लंदन में जाना चाहती थी मगर वहां अनुमति नहीं मिली
- अमेरिका और फिनलैंड ने भी अपने यहां आने से मना कर दिया
बांग्लादेश में 5 अगस्त को तख्तापटल हुआ। इसके बाद वहां की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना (Sheikh Hasina) भारत में रह रही हैं। गुरुवार को बांग्लादेश की एक अदालत ने शेख हसीना की गिरफ्तारी के आदेश दिए। इसके बाद भारत ने हसीना पर आपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह फिलहाल भारत में ही रहेंगी।
कब तक रहेंगी? यह स्थिति अभी क्लियर नहीं किया
कब तक रहेंगी? यह स्थिति अभी क्लियर नहीं की। पहले शेख हसीना के भारत से लंदन जाने वाली थीं। लेकिन लंदन ने उन्हें आने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद उनके अमेरिका और फिनलैंड तक जाने की तैयारी थी मगर वहां भी नहीं जा सकीं। इसके बाद वर्तमान में भारत में ही रह रही हैं।
कब और किन परिस्थितियों में भारत आईं शेख हसीना?
बांग्लादेश में कई महीनों से आरक्षण को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा था. 5 अगस्त को ये हिंसक प्रदर्शन में तब्दील हो गया. प्रदर्शनकारी PM हाउस में घुस आए थे. हालात इतने बिगड़ गए कि शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। उसी दिन वो आनन-फानन में भारत पहुंची थीं।
अजित डोभाल से की थी मुलाकात
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोभाल ने उनसे करीब एक घंटे बातचीत की थी. इसके बाद भारत सरकार ने बेहद गोपनीयता और कड़ी सुरक्षा के बीच शेख हसीना और उनकी छोटी बहन शेख रेहाना के रहने का इंतजाम किया था.
बेटे ने कहा था राजनीतिक रिटायरमेंट पर विचार कर रही हैं हसीना
इससे पहले अमेरिका के वॉशिंगटन में रहने वाले शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने कहा था कि शेख हसीना राजनीति से रिटायरमेंट लेने पर विचार कर रही हैं. वह अब परिवार के साथ समय गुजारना चाहती हैं.
बांग्लादेश कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वॉरेंट
इस बीच बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने गुरुवार को शेख हसीना समेत 45 लोगों के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट जारी किया है. इस लिस्ट में अवामी लीग के टॉप नेताओं का नाम भी शामिल है. उन सभी पर मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप है.















Leave a Reply