- मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है
- आरटीओ और इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची
- हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू
By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December10, 2024, 08:03 AM
Kurla BEST bus accident update: Death toll rises to 4 2024
मुंबई। मुंबई के कुर्ला में बेस्ट बस का कहर देखने को मिला. बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी और कुछ लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में रात तक 3 लोगों की मौत हो जानकारी थी जो अब बढ़कर 6 हो गए हैं, जबकि 39 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ गंभीर हैं। हादसा क्यों हुआ इसकी प्रारंभिक वजह भी सामने आई है।
क्यों हुआ हादसा:
सोमवार रात हुए हादसे में बस ने पांचऑटोरिक्शा, 10 बाइक और पैदल चल रहे करीब 12 यात्रियों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन महिलाओं समेत अब तक चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर है।
मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की शुरुआत वजह जो सामने आई है उसके अनुसार ब्रेक में खराबी के कारण ऐसा हुआ था। बस की स्पीड़ बढ़ी हुई थी और ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था। जिस कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है
हालांकि पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का कारण अभी तक साफ नहीं है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और वाहन की जांच के लिए आरटीओ विशेषज्ञों और बेस्ट इंजीनियरों को बुलाया जाएगा। बस को एक निजी ठेकेदार चलवा रहा था।
आरटीओ टीम ने बस का निरीक्षण किया
मृतकों की पहचान शिवम कश्यप (18), कनीज फातिमा (55), अफील शाह (19) और अनम शेख (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि यह हादसा रात करीब 9.30 बजे बीएमसी के एल वार्ड ऑफिस के पास व्हाइट हाउस बिल्डिंग के बाहर हुआ। आरटीओ प्रमुख रवि गायकवाड़ ने कहा कि विशेषज्ञों की एक टीम ने बस का निरीक्षण किया है और कारणों का पता लगाने में मुंबई पुलिस के साथ जुट गई है।
ऐसे हुआ हादसा

एक बेस्ट इलेक्ट्रिक बस (MH-01, EM – 8228) जो कुर्ला स्टेशन (पश्चिम) से एलबीएस रोड तक चल रही थी, ने 100 मीटर की दूरी में 30-40 विभिन्न प्रकार के वाहनों को टक्कर मारी और सोलोमन बिल्डिंग की कंपाउंड दीवार को तोड़ते हुए आरसीसी कॉलम को भी टक्कर मार दी। सड़क पर और वाहनों में सवार कुछ लोग घायल हो गए। घायल लोगों को निजी वाहनों के साथ-साथ 108 एम्बुलेंस में पास के कुर्ला भाभा अस्पताल भेजा गया।
यह खबर भी पढ़ें
आज का राशिफल:10 दिसंबर 2024 के लिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल और उपाय
शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मंगेश कुंडालकर ने कहा घटना की जांच जरूरी है
कुर्ला (प.) बस दुर्घटना सचमुच दुखद एवं चिंताजनक है। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। इस घटना की गहन जांच जरूरी है. सरकार प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी
Connect YouTube channel
https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV











Leave a Reply