गुरुवार को हवाईअड्डे से उनके आवास तक भव्य स्वागत रैली निकाली गई
By Nagpur BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 10, 2024, 02:57 PM
नागपुर। नागपुर शहर के पुत्र एवं महाराष्ट्र के गौरवशाली मुख्यमंत्री श्री. देवैद्र फडणवीस गुरुवार 12 दिसंबर को दोपहर 3 बजे नागपुर शहर में आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेन्द्र फडणवीस पहली बार नागपुर शहर में आ रहे हैं, इसलिए भारतीय जनता पार्टी नागपुर शहर ने उनके स्वागत की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए कई दिनों पहले सही योजना बना ली गई थी। जिसकी जानकारी एक प्रेस कान्फ्रेंस कर बीजेपी पदाधिकारियों ने मंगलवार को दी।
12 दिसम्बर को मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे नागपुर आएंगे

गुरूवार 12 दिसम्बर को मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे देवेन्द्र फडणवीस द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन होगा। इसके बाद वे बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करेंगे।
इसके बाद एयरपोर्ट चौक पर एच.पी. हेडगेवार स्मारक स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री बनाने के बाद नागपुर में उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें
आज का राशिफल:10 दिसंबर 2024 के लिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल और उपाय
जानिए राहुल नार्वेकर ही क्यों बने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष















Leave a Reply