By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December12, 2024, 04:22 PM

A member of Jaish-e-Mohammed organization was arrested from Amravati as well as Bhiwandi
मुंबई : राष्ट्रीय गुप्तचर संस्था (NIA ) ने देशभर आतंकवादी जैश ए मोहम्मद संगठन के सदस्यों को ढूंढने की मुहिम हाथों लिए है। इसमें कल महाराष्ट्र के अमरावती से एक सदस्य और आज ठाणे से सटे भिवंडी से एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है इस कार्रवाई से जैश ए मोहम्मद के शीर्ष सदस्यों में भी खलबली मच चुकी है।
कामरान कई दिन से यहां रहता था
NIA ने आज सुबह भिवंडी के निजामपुर पुलिस स्टेशन परिसर में एक घर में अचानक छापामारी की। राष्ट्रीय गुप्तचर संस्था को मिली खबर के अनुसार सदस्य कामरान कई दिनों से इस घर में रह रहा था और वह संगठन के गतिविधियों में सक्रिय था। अमरावती से पकड़े गए एक सदस्य और कामरान के संपर्क कि जांच शुरु हे किसे महाराष्ट्र के अन्य सदस्य तक पहुंचने की सफलता राष्ट्रीय गुप्तचर संस्था ढूंढ रही हैं।
ठाणे जिले में आतंकवादी गतिविधियां की सक्रियता
पिछले साल NIA की इसीस मॉड्यूल के तहत इसके कई संशयित सदस्यों की घर की तलाशी ली गई थी। इस छापेमारी में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और इसके संबंध रखने वाले कागज भी हस्तगत किए गए थे। इस बड़ी तहकीकात से यह पता लगा कि महाराष्ट्र में कई सारे युवक देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है और कई नए सदस्यों की गतिविधियों में शामिल करने की मुहिम चलाई गई है।
यह खबर भी पढ़ें
एके-47 राइफल से गोलियों की आवाज ने न्यायालय परिसर में हड़कम मचा दिया
ठाणे जिले में कई आतंकवादी संगठन सक्रिय
पिछले साल ही देशविरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में पीएफआई के तीन सदस्य को NIA ने गिरफ्तार किया था। साथ ही जिले के मुंब्रा से भी दो सदस्य को भी गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि 2014 में इसी जिले से चार युवक इसीस में शामिल हुए थे कल हुई कार्रवाई ने एक बार वापस जिले पर सवालिया निशान खड़ा किया है।
Connect YouTube channel











Leave a Reply