NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

52 लाख की सुपारी से लदा ट्रक ड्राइवर सहित गायब

सुपारी से लदा ट्रक गायब

By Ravi Arya, Newsfirst24.in

Published: December 13, 2024, 09:37 PM

35 टन सुपारी भरा ट्रक हड़पने का मामला आया सामने , पुलिस ने किया केस दर्ज

52 लाख की सुपारी से लदा ट्रक लेकर मालक और ड्राइवर फरार गोंदिया ट्रक मालिक और ड्राइवर की मिलीभगत से 35 टन सुपारी भरा ट्रक गायब करवा दिया। आरोपी ट्रक मालिक और चालक 52 लाख 36 हज़ार की सुपारी लेकर फरार हो गए।
इस मामले में ट्रांसपोर्ट एजेंसी के मालिक फरियादी ओमप्रकाश दुबे ( 39 , निवासी- पब्लिक स्कूल रोड सिलचर जिला कछहार आसाम ) के शिकायत पर गोंदिया जिले के देवरी पुलिस ने आरोपी ट्रक मालक राजभूषण वैध ( 39 , निवासी ग्राम कन्हेरी तहसील सड़क अर्जुनी गोंदिया ) और चालक दिलशाद अली ( 34 मथीया इमालीदंड लच्छीपुर तहसील रानीगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ) के खिलाफ 11 दिसंबर को धारा 316 , (3 ) 3 ( 5 ) के तहत अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है।

देवरी का शिरपुर चेक पोस्ट पार करने के बाद मोबाइल हुए स्विच ऑफ

52 लाख की सुपारी से लदा ट्रक लेकर मालक और ड्राइवर फरार

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना 11 नवंबर से 22 नवंबर के दरमियान की है प्रार्थी यह आसाम का रहने वाला है जो ट्रांसपोर्ट एजेंसी का मालिक है तथा उन्होंने शुभ ट्रेडिंग कंपनी की 35 टन सुपारी जिसका मूल्य 52 लाख 36 हजार 875 रूपये है यह माल वाशी नवी मुंबई में भेजने के लिए ट्रक क्रमांक सी.जी 08/ए.वी 7858 को किराए पर लेकर माल रवाना किया था , जो ट्रक आज तक अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचा।

ट्रक मालिक ने भी मोबाइल बंद किया

छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र का बॉर्डर शिरपुर चेक पोस्ट पार करने पर जब ट्रांसपोर्ट एजेंसी के मालिक ने संपर्क साधा तो उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। इसके बाद फरियादी ने उनके घर पर संपर्क किया लेकिन ट्रक मालिक और चालक दोनों घर से भी फरार थे , लिहाज़ा दोनों आरोपियों ने आपसी सांठगांठ करते हुए शुभ ट्रेडिंग कंपनी की 35 टन सुपारी हड़प कर फरियादी के साथ विश्वासघात किया।

यह खबर भी पढ़ें

किसान को हथकड़ी पहनाने पर सियासत गरमाई, जेलर सस्पेंड

बहरहाल देवरी पुलिस ने अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया है आगे की जांच पुलिस निरीक्षक डांगे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक मुकुंद जाधव कर रहे हैं।

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *