NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

अल्लू अजुर्न की कैसे गुजरी जेल में एक रात… अंदर की खबर पढ़िए

अल्लू अजुर्न की कैसे गुजरी जेल में एक रात… अंदर की खबर पढ़िए
  • रातभर बैचेन रहे अल्लू, नींद नहीं आई, जेल के स्टॉफ ने भी रखा ध्यान

  • आम कैदियों की तरह व्यवहार नहीं किया

अल्लू अजुर्न की कैसे गुजरी जेल में एक रात… अंदर की खबर पढ़िए

How Allu Arjun spent one night in jail… read the inside story

Allu Arjun Released From Jail: अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 13 नवंबर की एक रात जेल में रहे। शाम को जमानत होने के बाद भी उन्हें एक रात जेल में गुजारना पड़ी। चंचलगुडा सेंट्रल जेल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अल्लू की कैसी एक रात जेल में कटी विशेष रिपोर्टर

शनिवार को जेल से रिहा हुए

Allu Arjun Released From Jail: अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर भगदड़ मामले में  शनिवार को जेल से रिहा हो गए है। अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बाद में तेलंगाना कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी थी। इसके बावजूद एक्टर को रात जेल में ही बितानी पड़ी। शनिवार को वे जेल से बाहर आए।

50,000 रुपए के प्राइवेट बॉन्ड पर तेलंगाना हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी

नामपल्ली अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजा था। जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया था। हालांकि बाद में, एक्टर को 50,000 रुपए के प्राइवेट बॉन्ड पर तेलंगाना हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। इसक बाद अल्लू को चार हफ्ते के लिए बेल मिली है। अल्लू अर्जुन अपने पिता अल्लू अरविंद के साथ जेल से निकलते नजर आए। जेल से रिहा होते ही एक्टर गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।

देखें जेल से आने के बाद क्या किया

इसलिए गुजारना पड़ी एक रात जेल में

अल्लू अजुर्न की कैसे गुजरी जेल में एक रात… अंदर की खबर पढ़िए

अल्लू अर्जुन को हिरासत में लेने के बाद 13 दिसंबर को ही उनकी जमानत भी हो गई थी। तकीनीकी दिक्कतों की वजह से एक्टर की रिहाई का आदेश जेल नहीं पहुंच सका था। ऐसे में  उन्हें एक रात जेल में ही काटनी पड़ी। दरअसल, जेल में आदेश पहुंचाने का जो शाम तक का समय था वह नहीं पहुंचा था। इसलिए उन्हें दूसरे दिन ही जेल से छोड़ा गया।

यह था जेल में नजारा… सब मिलने के उमड़े

अल्लू अजुर्न की कैसे गुजरी जेल में एक रात… अंदर की खबर पढ़िए

चंचलगुडा सेंट्रल जेल के अंदर जैसे ही अल्लू अर्जुन पहुंचे तो उन्हें एक जांच और कागजी कार्रवाई से गुजरना पड़ा। इसमें करीब आधे घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इस दौरान जेल का स्टॉफ उन्हें देखने और उनसे बात करने के लिए उमड़ पड़ा।

सभी ने कार्रवाई करने के दौरान उनसे बात करने का प्रयास किया। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों ने यह प्रक्रिया जल्दी से निपटा दी। सामान्य कैदियों को इसी काम के लिए एक से दो घंटे का समय लग जाता है।

स्टॉफ ने उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा

सूत्रों के अनुसार जेल में उन्हें पीने के लिए पानी से लेकर अन्य सामग्री देने में जेल का स्टॉफ आगे रहा। सामान्य कैदी की तरह उन्हें रात नहीं गुजारना पड़ी। जबकि सामान्य कैदी को जिस तरह जेल में रखा जाता है उससे लोग हमेशा घबराते हैं।

रातभर नहीं सोए अल्लू

अल्लू अर्जुन जेल में बैचेन ही रहे। उन्हें रात में नींद नहीं आई। कुछ देर के लिए पलकें छपकी मगर वह सुबह का ही इंतजार करते रहे। सुबह होते ही अनन-फनन में उनकी रिहाई का इंतजाम किया गया। हालांकि अल्लू की एक रात उन्हें हमेशा याद रहेगी।

यह खबर भी पढ़ें

क्या था मामला

एक्टर को संध्या थिएटर भगदड़ में हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया था। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक्टर की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग थी जिसमें एक्टर भी पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और भगदड़ मच गई।

इस भीड़ में एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई था। इसी मामले में उन पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि मृतका के पति केस वापस लेने के लिए तैयार हैं।

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *