NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

मुंबई बोट हादसे का live वीडियो सामने आया, ऐसे हुआ था दिल दहलाने वाला हादसा

ऐसे हुआ था बोट हादसा, लाइव वीडियो सामने आया

By Ramesh Solanki, Newsfirst24.in

Published: December19 , 2024, 04:55 PM

 

Live video of Mumbai boat accident surfaced, this is how the horrifying accident happened

मुंबई। मुंबई के पास अरब सागर में बुधवार को हुए बोट हादसे का वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर दिल दहला देने वाले हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप तक पर्यटकों को ले जा रही राजकमल नाव को एक स्पीड बोट ने टक्कर मार दी।

ऐसे हुआ था हादसा

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही एक मोटर बोट में दूसरी बोट की टक्कर लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। बोट की टक्कर लगने से बीच समंदर में दूसरी बोट पलट गई। ये हादसा करंजा के उरण में एक स्‍पीड बोट के टक्‍कर मारने हुआ। नीलकमल नाम की बोट में 120 से ज्यादा लोग सवार थे।अब तक 13 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है। रेस्क्यू टीम ने अब तक 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया है. बाकियों की तलाश जारी है।

किसी ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट 

ऐसे हुआ था बोट हादसा, लाइव वीडियो सामने आया

हादसे में घायलों के अनुसार हादसे से पहले किसी ने भी बोट पर लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। जब हादसा हो गया तब लाइफ जैकेट का ध्यान आया और लोगों से इसे पहनने के लिए कहा गया। जब तक अधिकांश लोग समुद्र में गिर चुके थे।  वहीं कुछ डूब चुके थे। जिन्हें तैरना आता था वह बच गए। आस-पास जा रही नांव से मदद मांगने पर भी वह नहीं आई थी।

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा

महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़नवीस ने ऐलान किया कि मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मृतकों में नौसेना के तीन कर्मी भी शामिल हैं और 101 लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की दर से मुआवजा दिया जाएगा. यह घटना तब हुई जब नौसेना की एक स्पीड बोट गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा गुफाओं तक पर्यटकों को ले जा रही एक नौका नाव से टकरा गई।

यह खबर भी पढ़ें

हनीमून पर दामाद चाहता था काश्मीर जाना, ससुर ने कहा मक्का जाओ, इसी विवाद पर एसिड अटैक

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *