By Social media desk, Newsfirst24.in
Published: December 20, 2024, 10:58 AM
- सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए यूथ किस हद तक जा रहे हैं, यह इसका उदाहरण हैं
- अजीबोगरीब वीडियो बनाने के चक्कर में कई लोगों की जान तक चली गई
Viral Video: Girl drank bitch’s milk to make reels, is getting trolled heavily on social media
Viral Video: वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह की हरकतें कर रहे हैं। कई बार वे यह भी नहीं देख रहे कि इससे उनकी अपनी जान भी खतरे में पड़ सकती है। ऐसा ही यह वीडियो भी वायरल हुआ है।
Viral Video: युवा पीढ़ी पर सोशल मीडिया का भूत सिर चढ़कर बोल रहा है। बैठे-बैठाए पैसे कमाने और अपने आपको वायरल करने के चक्कर में अजीबोगरीब हरकतें करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक रील्स वायरल हो रही है जिसमें एक युवती एक कुतिया का दूध पीते दिख रही है। यह उसने मात्र फेमस होने के लिए ऐसा किया है। जबकि इस हरकते उसे कई बीमारियां हो सकती है। उसकी जान पर भी बन सकती है।

लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं
वायरल वीडियो में एक युवती को कुतिया के स्तन से मुंह लगाकर दूध पीते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कोई इसे शर्मनाक बता रहा है तो कोई गालियां बक रहा है।
यह है वायरल वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कुतिया जमीन पर लेटी हुई दिख रही है। कुतिया ने अपनी टांगें ऊपर की तरफ उठा रखी हैं। एक लड़की ने कुतिया के स्तन से मुंह लगा रखा है और उसका दूध पी रही है। ममता राजगढ़ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग बेहद रिएक्ट कर रहे हैं। वे लड़की पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
क्या कह रहे हैं वीडियो देखकर लोग
यह रहा वीडियो देखिए pic.twitter.com/TiDT6dpRYF
— ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) December 15, 2024
एक यूजर ने लिखा,’इंस्टाग्राम रील्स ने लोगों के विवेक पर ताला लगा दिया है। एक ने लिखा है कि इससे देश में गरीबी का अंदाजा लगाया जा सकता है। दूसरे ने लिखा,’कुतिया बेहद भली है। कुछ यूजर्स ने इसे सनक की इंतहा बताते हुए उस लड़की को ऐसा घिनौना काम करने के लिए लानतें भी भेजी हैं। कुछ लोगों ने सरकार से भी ऐसे वीडियोज बनाने पर रोक लगाने की मांग की है
रेबीज होकर मर सकती है युवती
सोशल मीडिया पर डॉ. मोहम्मद आसिफ खान ने ट्विटर पर वार्निंग दी है कि इस तरह कुतिया का दूध पीने पर रैबीज हो सकता है। उधर, कुछ लोगों ने वायरल वीडियो देखकर कहा,’ इस लड़की को चौदह इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी है।
यह खबर भी पढ़ें
मुंबई बोट हादसे का live वीडियो सामने आया, ऐसे हुआ था दिल दहलाने वाला हादसा















Leave a Reply