By UP BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December20 , 2024, 02:28 PM

मेरठ। मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शुक्रवार दोपहर भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोगों के दबने की सूचना है। खासतौर से इसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। लाखों लोग कथा सुनने पहुंचे थे। इससे भीड़ नियंत्रण में नहीं थी।
बाउंसर्स ने भीड़ रोकी तो हादसा हुआ
मेरठ में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से कथा शुरू हुई। करीब 1 लाख लोग पहुंचे थे। कथा शुरू होने पर लोग जल्दबाजी में अंदर जा रहे थे। बाउंसर्स ने भीड़ अचानक बढ़ने पर लोगों को रोक-रोक कर एंट्री करानी शुरू कर दी फिर भगदड़ मच गई। कई महिलाएं चोटिल हुई हैं। घटनास्थल पर बने हेल्थ कैंप में उनका इलाज किया जा रहा है।
शताब्दी नगर में चल रही इस कथा में रोज करीब डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं। कथा में शामिल होने कई VVIP भी आ चुके थे।
भीड़ के रास्ते से मुख्य यजमान भी आए, इसी कारण हादसा हुआ

कथा में जिस रास्ते से भीड़ आ रही थी, उसी रास्ते से मुख्य यजमान भी जा रहे थे। तभी एंट्री को लेकर झगड़ा हो गया। एंट्री गेट पर बाउंसर्स ने महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया। पीछे से भीड़ आगे बढ़ने के लिए धक्का देती रही। इसी बीच 15-20 महिलाएं एक-एक कर गिर गईं।
एक दिन में दो बार भगदड़ मची
बताया जा रहा है कि कथा के दौरान शुक्रवार को 2 बार भगदड़ मची। सबसे पहले सुबह 9.30 बजे भगदड़ मची थी। इस दौरान लोग VIP पास के लिए जुटे थे, लेकिन यह शांत हो गई। इसके बाद दोपहर 1 बजे फिर भगदड़ मच गई।
यह खबर भी पढ़ें
जयपुर में CNG ट्रक में ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 7 जिंदा जले, हादसे का कारण आया सामने















Leave a Reply