NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

मुंबई बोट दुर्घटना में सात वर्षीय बालक का शव मिला

मुंबई बोट दुर्घटना में सात वर्षीय बालक का शव मिला

मुंबई बोट दुर्घटना में सात वर्षीय बालक का शव मिला

Arvind Jadhav
NewsFirst24.in

मुंबई: मुंबई में बुधवार को दो बोट की टक्कर में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात साल के एक लड़के समेत दो शव लापता थे। दुर्घटना के बाद से भारतीय नौसेना और अन्य जल एजेंसियों द्वारा दुर्घटना में लापता शव को खोजने के लगातार प्रयास आज सफल हुआ और कल एक और मौत की बरामदगी के साथ मरने वालों की संख्या अब 15 तक पहुंच गई है।

सात साल का लड़का ज़ोहान पठान अपनी माँ के साथ बोट में यात्रा कर रहा था दुर्भाग्य है कि उसकी माँ की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। महाराष्ट्र जल परिवहन विभाग के अनुसार, नाव में 84 यात्री और 6 नाव सदस्य का परवाना है इसके बावजूद ज्यादा लोगों की यात्रा करने कारण नीलकमल नाव के मालिक के खिलाफ भारतीय जल परिवहन अधिनियम के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई बोट दुर्घटना में सात वर्षीय बालक का शव मिला

मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा के पर्यटन स्थल तक, कई जल यात्री परिवहन नौकाओं पर अब भारतीय नौसेना और जल परिवहन निगम द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी। हालही में सभी जलप्रवासी बोट को यात्रियों के मात्रा में लाइफ गार्ड और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय अनिवार्य किया है। फिलहाल, नौसेना की जिस स्पीड बोट के कारण यह हादसा हुआ, वह नौसेना दल के कब्जे में है और पुलिस जांच के लिए बोट उपलब्ध कराई जाएगी।

Read More:

क्या अल्लू अर्जुन सीएम रेवंत रेड्डी की टिप्पणियों का जवाब देंगे..

Connect to our youtube channel: https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *