– चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद दल-बदल शुरू हुआ
– कई और पदाधिकार भी जाएंगे

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी पार्टियों में दल-बदल करने वाले नेताओं की बाढ़ आ गई है। महाराष्ट्र में बीजेपी अजित पवार गुट की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हालांकि इस गठबंधन में भी कई नेता खुश नहीं हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनात पार्टी (BJP) के नेता लक्ष्मण ढोबले भी पार्टी से खुश नहीं हैं। सोलापुर जिले के पूर्व संरक्षक मंत्री धोबले ने एक बड़ा ऐलान करते कहा है कि वह अजीत पवार से तंग आकर पार्टी छोड़ रहे हैं।
शरद पवार से मुलाकात की
धोबले ने कहा कि उन्होंने (अविभाजित) राकांपा छोड़ दी क्योंकि वह “अजित पवार से तंग आ चुके थे”. उन्होंने कहा, “भाजपा में शामिल होने के बाद मेरा भी यही हश्र हुआ (अजित पवार के साथ गठबंधन के कारण)। इसलिए मैंने शरद पवार के साथ वापस जाने का फैसला किया है। मैं अपने समर्थकों से सलाह-मशविरा भाजपा छोड़ रहा हूं।
पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र में सभी पार्टियों और गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर मंथन चला रहा है। अब तक किसी तरह सरकार का सुख भोग रहे नेता भविष्य में अपने फायदे के लिए राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों के थोपे गए गठबंधन से अलग अपना गठबंधन बांधने में लगे हुए हैं।
शरद पवाक की NCP करेंगे ज्वाइन
लक्ष्मण घोबले ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले कुछ दिनों में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार) में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।
दो दिन बाद छोड़ दूंगा बीजेपी- लक्ष्मण ढोबले
धोबले ने कहा कि उन्होंने (अविभाजित) NCP छोड़ दी क्योंकि वह अजित पवार से तंग आ चुके थे। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी में शामिल होने के बाद मेरा भी यही हश्र हुआ (अजित पवार के साथ गठबंधन के कारण)। इसलिए मैंने शरद पवार के साथ वापस जाने का फैसला किया है। मैं
छह बड़ी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा के चुनाव हैं। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। यह पहली बार है जब दो प्रमुख गठबंधन (महायुति और महाविकास अघाड़ी) के तहत 6 बड़ी पार्टियां राज्य में चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा परिवर्तन महाशक्ति, वंचित, एमएनएस, आरएएसपी अपने दम पर चुनाव लड़ेंगी।











Leave a Reply