By पवन मराठे, Newsfirst24.in
Published: December 24 , 2024, 06:18 PM
धुले में बांग्लादेशी घुसपैठीयो का वरदहस्त, बीजेपी विधायक अनुप अग्रवाल का गंभीर आरोप
धुले – धुले में बांग्लादेशी घुसपैठियों को कौन ला रहा है, वरदहस्त बगैर बांग्लादेशी नागरिक धुले कैसे आये? ऐसा गंभीर आरोप धुले से बीजेपी विधायक अनूप अग्रवाल ने लगाया है. पुलिस प्रशासन इन बांग्लादेशी घुसपैठियों की घटना की जांच कर रही है. विधायक अनुप अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी भी दी है.
राज्य और केंद्र इस गंभीर मुद्दे पर कार्रवाई करेंगे. स्थानीय अपराध जांच विभाग की एक टीम ने धुले के एक निजी लॉज से चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। विधायकों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और स्पष्ट किया कि वे मामले की पैरवी करेंगे.
यह खबर भी पढ़ें
झोपड़ी में रहने वाले आदमी ने अपने मुर्गे को चोरी से बचाने के लिए लगवाया 40 हजार का कैमरा
यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसा तेंदुआ, कई घंटे दहशत में रहे छात्र, देखें वीडियो
झोपड़ी में रहने वाले आदमी ने अपने मुर्गे को चोरी से बचाने के लिए लगवाया 40 हजार का कैमरा
70 हजार से एक लाख दस हजार कैसे हो सकते हैं?
एक खास समुदाय के वोटर पांच साल में 70 हजार से एक लाख दस हजार कैसे हो सकते हैं? इस पर जिलाधिकारी के यहां भी आपत्ति दर्ज करायी गयी है. विधायकों ने विरोध करने वाले मतदाताओं की गहन जांच की भी मांग की है. विधायक अनूप अग्रवाल ने यह भी दावा किया है कि निकट भविष्य में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों को ढूंढ निकाला जाएगा.











Leave a Reply