By DELHI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 25, 2024, 01:51PM
ट्रांसपोर्ट विभाग के एक केस के तहत ऐसा किया जा सकता है
Arvind Kejriwal’s sources claim preparations are on to arrest Atishi
दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया है कि उनके सूत्रों ने खबर दी है कि कुछ दिनों में आतिशी पर फर्जी केस लादकर गिरफ्तार करने की तैयारी है। इसके लिए ऊपर से आदेश दिए गए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है। केजरीवाल ने बुधवार को आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया कि एक बार फिर उनके खिलाफ भी रेड होगी। केजरीवाल ने आशंका जाहिर की कि ट्रांसपोर्ट विभाग के एक केस के तहत ऐसा किया जा सकता है।
गिरफ्तारी के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की मीटिंग हुई है
अरविंद केजरीवाल ने कहा- हमें 3-4 दिन पहले सूत्रों से पता चला है कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की मीटिंग हुई है। ऊपर से आदेश आया है कि कुछ भी फर्जी केस करके आतिशी को गिरफ्तार किया जाए।
फर्जी केस करके आतिशी को गिरफ्तार करने के लिए कहा है

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है। पूर्व सीएम ने कहा, ‘हमें 3-4 दिन पहले हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की मीटिंग हुई है। उस मीटिंग में ऊपर से आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस करके आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। मैं पूरी जिम्मेदारी से आरोप लगा रहा हूं कि इन तीनों एजेंसियों से कहा गया है कि कुछ भी फर्जी केस करके आतिशी को गिरफ्तार किया जाए।
आप सुप्रीमो ने कहा कि चुनावी तैयारियों से रोकने के लिए उनके खिलाफ, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज के खिलाफ छापेमारी की जाएगी। केजरीवाल ने कहा, ‘ऐसा भी सूत्रों से पता चला है कि ट्रांसपोर्ट विभाग में कोई फर्जी केस तैयार किया जा रहा है। इनका मकसद है कि महिलाओं की फ्री यात्रा बंद कराना चाहते हैं। ट्रांसपोर्ट विभाग में फर्जी केस तैयार किया जा रहा है। हमें यकीन है कि लोग गंदी साजिशों का जवाब देंगे। देश की जनता इस तरह की राजनीति पसंद नहीं करती।’
फ्री यात्रा बंद करने के लिए फर्जी केस होगा-आतिशी

आतिशी ने कहा, ‘हमें पुख्ता खबर मिली है कि ट्रांसपोर्ट विभाग के एक फर्जी केस के माध्यम से दिल्ली में महिलाओं की फ्री यात्रा बंद करने के लिए मेरे ऊपर फर्जी केस का प्रयास किया जा रहा है। हमने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और करेंगे। मुझे विश्वास है कि यदि एजेंसियां मुझे गिरफ्तार करती हैं, आखिरकार सच्चाई सामने आएगी। मुझे देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। जिस तरह सीनियर नेताओं को फर्जी केस में गिरफ्तार किया गया और फिर सबको बेल मिली। मुझे संविधान और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। आप हम पर झूठे केस करके दिल्लीवालों की सुविधाएं रोकना चाहते हैं, दिल्ली की जनता सब देख रही है।
यह खबर भी पढ़ें
यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसा तेंदुआ, कई घंटे दहशत में रहे छात्र, देखें वीडियो
झोपड़ी में रहने वाले आदमी ने अपने मुर्गे को चोरी से बचाने के लिए लगवाया 40 हजार का कैमरा
मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज के खिलाफ छापेमारी होगी
आप सुप्रीमो ने कहा कि चुनावी तैयारियों से रोकने के लिए उनके खिलाफ, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज के खिलाफ छापेमारी की जाएगी। केजरीवाल ने कहा, ‘ऐसा भी सूत्रों से पता चला है कि ट्रांसपोर्ट विभाग में कोई फर्जी केस तैयार किया जा रहा है। इनका मकसद है कि महिलाओं की फ्री यात्रा बंद कराना चाहते हैं। ट्रांसपोर्ट विभाग में फर्जी केस तैयार किया जा रहा है। हमें यकीन है कि लोग गंदी साजिशों का जवाब देंगे। देश की जनता इस तरह की राजनीति पसंद नहीं करती।















Leave a Reply