By रवि आर्य, Newsfirst24.in
Published: December 25, 2024, 02:47 PM
इंजीनियर के अपहरण का अजीब मामला , गुत्थी अनसुलझी
गोंदिया। कथित तौर पर एक इंजीनियर के अपहरण का अजीब मामला सामने आया है हालांकि सार्वजनिक बांधकाम विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर नियुक्त इंजीनियर यह सकुशल घर पर लौट आए है।
साइड विजिट का कहकर ऑफिस से निकले थे
रोज की तरह 23 दिसंबर सोमवार सुबह 10 बजे अपने ग्रहग्राम लाईटोला पोस्ट पांढराबोड़ी तहसील गोंदिया स्थित घर से शिवरतन सूरजलाल चूलपार ( 34 ) यह ड्यूटी पर जाने के लिए पल्सर बाइक पर सवार होकर घर से निकले।
तथा 10:30 बजे के आसपास वह सार्वजनिक बांधकाम विभाग बिल्डिंग में पहुंचे और अटेंडेंस लगाकर 5 से 10 मिनट पश्चात साइड विजिट पर जा रहा हूं यह कहकर ऑफिस से निकले।
ओवर ब्रिज साइड की देखरेख का जिम्मा है
शहर में निर्माणधीन हड्डी टोली इलाके के ओवर ब्रिज साइड की देखरेख का जिम्मा उन पर था , कुछ समय पश्चात ठेकेदार और वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें फोन लगाया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।
थाने में परिजनों ने दर्ज़ कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

काफी तलाश करने पर भी जब वह नहीं मिले तो परिजनों में हड़कंप मच गया , संभावना व्यक्त की गई कि शायद उनका अपहरण कर लिया गया है लिहाजा रामनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट फरियादी नूतन चुलपार द्वारा दर्ज कराई गई जिसके बाद एपीआई देशमुख ने भी उनकी तलाश शुरू कर दी।
सर्विलांस की मदद से पुलिस ने लास्ट लोकेशन ढूंढ निकाला
इस दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें वे कलेक्टर ऑफिस के सामने से बाईपास रोड होकर के जाते हुए दिखे।
किसान चौक क्रॉस करने के बाद कनिष्ठ अभियंता अचानक लापता हो गए।
ड्यूटी के तुरंत बाद घर पहुंच जाते थे कभी रात में बाहर रुके नहीं
गांव वालों और परिजनों ने खोजबीन में सफलता न मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का रुख किया।
एसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने दावा किया कि पति पत्नी के बीच में कोई अनबन नहीं हुई , ड्यूटी के बाद तुरंत घर पहुंच जाया करते थे रात में कहीं बाहर नहीं रुकते , संभवत उनका अपहरण कर लिया गया है।
एक गुमनाम फोन ने बताई लोकेशन, कहा बेहोशी की अवस्था में हैं

न्यूज़ फर्स्ट ने पीड़ित परिवार से बुधवार सुबह 11 बजे संपर्क साधा तथा सकुशल घर लौटे इंजीनियर से फोन पर बात करनी चाही लेकिन उसके भाई आकाश ने कहा उनकी तबीयत ठीक नहीं , सोए हुए हैं अभी बात नहीं हो पाएगी।
आकाश ने जानकारी देते बताया-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और महासमुंद के बीच ग्राम आरंगा से मंगलवार के दोपहर 2:00 के आसपास पापा के मोबाइल पर अननोन नंबर से फोन आया , फोन पर बात करते गुमशुदा बेटे शिवरत्न ने जानकारी दी कि वह इस वक्त आरंग में हाईवे के सड़क किनारे मौजूद है तथा अर्ध बेहोशी की अवस्था में है और उसे चक्कर आ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें
अरविंद केजरीवाल के सूत्रों का दावा आतिशी को गिरफ्तार करने की तैयारी है
यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसा तेंदुआ, कई घंटे दहशत में रहे छात्र, देखें वीडियो
निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे
तत्काल उसे लाने के लिए दोस्त और परिजन निकले तथा सकुशल गोंदिया ले आए और सर घूम रहा था इसलिए रात को प्राइवेट हॉस्पिटल में सीटी स्कैन कराया गया। लापता इंजीनियर के जेब से उसका मोबाइल टूटी फूटी अवस्था में मिला है लेकिन टू व्हीलर (पल्सर बाइक ) कहां गई यह अब तक किसी को पता नहीं ?
अब तक नहीं सुलझी गुमशुदी की गुत्थी
वह गोंदिया से छत्तीसगढ़ के आरंग स्थित नेशनल हाईवे के सड़क किनारे कैसे पहुंचा , क्या किसी ने उसे बेहोशी का रुमाल सुंघाया और उसे उठा ले गए या फिर धमकी दिए जाने के वजह से उसने अब तक परिजनों से कोई बात नहीं की और चुप्पी साध रखी है है , ऐसे बहुत सारे सवाल इस तथाकथित अपहरण के मामले में अनसुलझे हैं और इसकी गुत्थी रामनगर पुलिस को पिड़ित का बयान लेकर सुलझानी होगी।












Leave a Reply