NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

गोंदिया में फिर फंदे पर झूला अन्नदाता, रोजी-रोटी के लाले पड़े थे

गोंदिया में फिर फंदे पर झूला अन्नदाता, रोजी-रोटी के लाले पड़े थे

By रवि आर्य, Newsfirst24.in

Published: December 26 , 2024, 03:46PM

आर्थिक तंगी : पत्नी की बीमारी और बेटी की शादी से तनाव ग्रस्त था

गोंदिया में फिर फंदे पर झूला अन्नदाता, रोजी-रोटी के लाले पड़े थे

In Gondia, the farmer hanged himself again, he was struggling to earn his livelihood

गोंदिया।  महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम बाराभाटी से चौंका देने वाला मामला सामने आया है ।
पत्नी की बीमारी और छोटी बेटी की शादी के लिए दहेज जुटाने की चिंता से तनावग्रस्त होकर एक अल्प भूमिधारक किसान , खेत में गया वहां पलस के झाड़ में नायलॉन रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली ।
पुलिस छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिन-ब-दिन डिप्रेशन में जाते उठाया खौफनाक कदम

गोंदिया में फिर फंदे पर झूला अन्नदाता, रोजी-रोटी के लाले पड़े थे

पुलिस ने जानकारी देते बताया मृतक किसान मोहनलाल गोविंदा घरतकर ( 55 , निवासी बाराभाटी ) के घर की माली हालत ठीक नहीं थी किसी तरह दो जून की रोटी का जुगत कर पता था तथा पत्नी लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित है इलाज में काफी रुपए खर्च हो चुके थे उसके बाद भी बीमारी से निजात नहीं मिली तथा उसकी छोटी बेटी का विवाह भी जुड़ गया था , बेटी के विवाह के लिए पैसे कहां से आएंगे ? इस बात की चिंता मोहनलाल को खाए जा रही थी।

घर से नवेगांव जाने को बोलकर निकला था

दिन-ब-दिन डिप्रेशन में जाता मोहनलाल 23 दिसंबर के दोपहर 1 बजे बड़ी बेटी के गांव नवेगांव जा रहा हूं यह कहकर घर से निकला था जिसके बाद उसने अपने खेत में जाकर धुरे पर स्थित पलास के पेड़ पर नायलॉन रस्सी के सहारे फंदा तैयार किया और खुद को फांसी लगा ली।

पलस के झाड़ पर नायलॉन रस्सी के सहारे लटकते लोगों ने देखा तब पुलिस को सूचना दी

गोंदिया में फिर फंदे पर झूला अन्नदाता, रोजी-रोटी के लाले पड़े थे

24 दिसंबर के सुबह 7:00 बजे खेत की ओर जा रहे लोगों ने मोहनलाल का शव फांसी पर लटकता देखा जिसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची पलस के झाड़ पर नायलॉन रस्सी के सहारे लटकते शव को नीचे उतारा , स्पोर्ट पंचनामा पश्चात लाश पोस्टमार्टम हेतु भेज दी गई है।

इस संदर्भ में फरियादी यशवंत गोविंदा घरतकार ( 67 ) की रिपोर्ट पर अर्जुनी मोरगांव पुलिस ने मर्ग क्रमांक 48/ 24 की धारा 194 के तहत प्रकरण दाखिल किया है , आगे की जांच में पुलिस जुटी है।

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र की सीमा पर सड़कों में घूमते दिख रहे हैं बाघ, देखें वीडियो

राह चलती महिलाओं की चेन खींचने वाला गिराेह सक्रिय, देखें वीडियो कैसे हो रही वारदात

बांधकाम विभाग के इंजीनियर का अपहरण! सब छिपाने में लगे मामला

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *