By Arvind Jadhav, Newsfirst24.in
Published: December 27, 2024, 10:05 AM
महाराष्ट्र राज्य का आर्थिक स्तर ऊंचा करेगा यह प्रकल्प

Preparations to build “Third Mumbai”, KMC New Town will take shape in 124 villages
नवी मुंबई : मुंबई से सटे रायगड जिले में तीसरी मुंबई का निर्माण की प्रक्रिया की शुरुआत नए साल से होने की संभावना के सूत्र है। इसमें 124 गाँव के करीब 32250 किलोमीटर क्षेत्र में इस नए शहर का निर्माण किया जायेगा और इसे केएमसी न्यू टाउन के नाम से पहचाना जायेगा।
दरअसल इसकी शुरुवात 2013 मे एक काल्पनिक स्वरूप मे की गई थी। अब इसको 2025 से लेकर 2029 के बीच पूर्ण स्वरूप दिया जाने वाला है।
एमएमआरडीए और विश्व आर्थिक मंच में समझौता
महाराष्ट्र के नए विकास निर्माण प्राधिकरण एमएमआरडीए ने विश्व आर्थिक मंच के साथ इस पर एक समझौता किया है वह इस शहर के निर्माण के लिए प्रयास कर रहे हैं इसके लिए लागत राशि का विकल्प भी तैयार है।
यह शहर में देश के ज्यादा से डाटा सेंटर और टेक्निकल कंपनी का निर्माण होने वाला है हाल ही दूसरी मुंबई को सुविधा के लिए काफी पसंद किया गया है इसलिए तीसरी मुंबई का भी सफलता का अंदाज लगाया जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें
Mahakumbh 2025: योगीजी, देखो गंगा मैली ! महाकुंभ से पहले प्रयागराज की जमीनी हकीकत
महाराष्ट्र की सीमा पर सड़कों में घूमते दिख रहे हैं बाघ, देखें वीडियो
मानखुर्द मेट्रो साइट पर काम कर रहा था इंटरनेशनल संगठन से जुड़ा आतंकी
तीसरी मुंबई बनाएगी अपनी अलग पहचान

तीसरी मुंबई की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें तीन गांव जो मुख्य रूप से शामिल है उनकी अपनी पहचान अलग है। भारत का सबसे बड़ा समुद्री व्यापार बंदर, अभयारण्य, और नैसर्गिक खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाले करनाला – साईं – चिंचनेर इन गांव से इसका नाम के.एस.सी. टाऊन रखा गया है।
इसमें नवी मुंबई हवाई अड्डा और भारत का सबसे बड़ा समुद्री ब्रिज “अटल सेतु” का योगदान रहेगा। अब इसका निर्माण अवधि भी निर्धारित होने से राज्य का आर्थिक स्तर भी सुधार लाएगा साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार भी पाएगा।











Leave a Reply