- कल्याण में दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर गरमाई राजनीति
- बच्ची का हत्यारा भाजपा का कार्यकर्ता-महेश गायकवाड,पूर्व पार्षद
- आरोपी हमारा कार्यकर्ता नहीं,बीजेपी का स्पष्टीकरण
- पूर्व नगरसेवक और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप
- By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.inPublished: December28 , 2024, 09:04 PM

कल्याण। कल्याण में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किए जाने के मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है। पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप हो रहा है। ज्ञात हो कि आरोपी विशाल गवली ने एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
महेश का आरोप- आरोपी का संबंध भाजपा से है

महेश गायकवाड
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच केडीएमसी के पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड ने यह आरोप किया है कि विशाल गवली का संबंध भाजपा पार्टी और पूर्व विधायक गणपत गायकवाड़ से है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विशाल गवली भाजपा के लिए काम करता हुआ देखा गया।
महेश गायकवाड के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया
कल्याण में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले में महेश गायकवाड के इस आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सूर्यवंशी ने गायकवाड के आरोपों को सिरे के नकार दिया है। सूर्यवंशी ने कहा कि विशाल गवली का भाजपा से कोई संबंध नहीं है, वह बीजेपी का कार्यकर्ता नहीं है। सूर्यवंशी ने आगे कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बनने की औपचारिक प्रक्रिया होती है, इसलिए विशाल गवली का हमारी पार्टी से कोई नाता नहीं।

साथ ही चुनाव प्रचार में काम करने को लेकर सूर्यवंशी ने महेश गायकवाड पर पलटवार करते हुए कहा कि गवली बीजेपी का नहीं बल्कि महेश गायकवाड समर्थक है। उन्होंने विशाल गवली के फेसबुक पोस्ट का हवाला देते हुए यह आरोप लगाया कि चुनाव में गवली महेश गायकवाड के समर्थन में पोस्ट लिख रहा था।
यह खबर भी पढ़ें
एक्ट्रेस उर्मिला कानेटकर की कार ने 2 मजदूरों को टक्कर, 1 की मौत
“तीसरी मुंबई” बनाने की तैयारी, 124 गांव में आकार लेगी केएमसी न्यू टाउन











Leave a Reply