Location गढचिरौंली (महाराष्ट्र)
By Naresh Sahare, Newsfirst24.in
Published: December01, 2025, 04:47 PM
अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित पेनगुंडा पुलिस थाना को देंगे भेट, जवानों के साथ मनाएंगे नया साल का पहला दिन

गढचिरौली। विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में महायुति की सत्ता स्थापित होने के बाद 2025 साल के पहले दिन ही महाराष्ट्र राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस गढ़चिरौली दौरे पर हैं. यह दौरा खास रहने वाला हैं. गढ़चिरौली के अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित पेनगुंडा पुलिस थाना को भेट देकर पुलिस जवानों के साथ नया साल मनाएंगे. उसके बाद चामोर्शी तहसील के कोनसरी स्टील प्रोजेक्ट को भेंट देकर विविध गतिविधियों का उद्घाटन करेंगे
इन परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा
गढ़चिरौली में लॉयड्स डीआरआई प्लांट, लॉयड्स राज विद्यानिकेतन (सीबीएसई स्कूल), लॉयड्स काली अम्मल मेमोरियल हॉस्पिटल, लॉयड्स वान्या क्लोदिंग कंपनी, फैमिली क्वार्टर्स, पुलिस ऑफिसर्स फैमिली क्वार्टर्स, जिमखाना, बालोद्यान आदि का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री फड़णवीस करेंगे। इसके अलावा स्लरी पाइपलाइन, पैलेट प्लांट और लौह अयस्क ग्राइंडिंग यूनिट के लिए भी भूमिपूजन किया जाएगा.
यह खबर भी पढ़ें
महाराष्ट्र में एआई टेक्नीक से हटेंगे 15 साल पुराने वाहन, बाइक टैक्सी, मैक्सी कैब शुरू होगी
शराब की दुकान में चोरी करने आया चोर, पहले माल पैक किया, फिर इतनी शराब पी कि दुकान में ही सो गया
“तुम्हारे पास कितने कार्यकर्ता हैं, ले आओ…” प्रवीण तायडे का बच्चू कडू को चैलेंज
सभी विभाग के प्रमुख अधिकारी भी अलर्ट मोड

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम बनने के बाद गढचिरौली का दौरा पहली बार करेंगे इसकी तैयारी यह बड़े पैमाने पर की जा रही हैं. सभी विभाग के प्रमुख अधिकारी भी अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा हैं. दूसरी तरफ गढचिरौंली पुलिस भी तगड़े बंदोबस्त में लगी हुई हैं. महाराष्ट्र के सियासी खेल में देवेंद्र फडणवीस की पहचान (the king of political man) के नाम से जाने जाते हैं.
2014 के बाद 2024 के विधानसभा चुनाव में महायुती की सत्ता में सीएम बने उसके बाद साल 2025 के पहले ही दिन महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढचिरौंली जिले का दौरा कर रहें हैं.
इन रास्ते और पुल निर्माण का करेंगे भुमीपूजन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस गढ़चिरौली जिले के दौरे पर नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र पेंनगुंडा में आयोजित महाजन जागरण मेले में भाग लेंगे, उसके बाद माननीय। महोदय, गट्टा-गर्देवाड़ा-वांगेतुरी मार्ग एवं ताड़गुड़ा पर नये पुल का उद्घाटन करेंगे. उसके बाद दोपहर 3 बजे माननीय. महोदय पुलिस मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और उसके बाद एकलव्य हॉल, पुलिस मुख्यालय, गढ़चिरौली में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे.











Leave a Reply